बिजली कंपनी के एमडी साहब! अब तो पूरी सरकार इंदौर में, सड़कों पर निकलेंगे मंत्री, बिजली तो नहीं जाएगी?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक कल यानी मंगलवार को राजवाड़ा में होनेवाली है। सारी तैयारियां हो गई हैं। पूरा मंत्रिमंडल आज रात से ही इंदौर में रहेगा। सीएम सहित मंत्री कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे, इंदौर की सड़कों से भी निकलेंगे। अधिकारी जुटे हुए हैं, लेकिन जनता के मन में बिजली को लेकर यह सवाल है कि क्या आज और कल इंदौर में बिजली नहीं जाएगी? क्या बिजली कंपनी मंत्रिमंडल के इंदौर आगमन की खुशी में जनता से त्राहि-त्राहि नहीं करवाएगी? अगर बुरा लगे तो लगे, लेकिन बिजली कंपनी के एमडी अनूप कुमार सिंह साहब, माफ करना आपने बिजली के मामले में इंदौर की हालत दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से भी बदतर कर दी है। वह भी तब जब इस जिले के प्रभारी खुद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव हैं।

मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी, सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला जिला, सबसे ज्यादा कमर्शियल और औद्योगिक गतिविधि वाला जिला इंदौर इन दिनों बिजली कंपनी की घोर लापरवाही से त्रस्त है। थोड़ी सी तेज हवा चली कि बिजली गुल और कब तक गुल कोई ठिकाना नहीं। व्यापार चौपट, भरी गर्मी में लोग त्रस्त, फिर भी कोई शिकायत सुनने वाला नहीं। सैकड़ों बार कॉल सेंटर का फोन लगाने पर कोई उठाने वाला नहीं होता। कोई यह बताने को तैयार नहीं होता कि आखिर बिजली कब आएगी।

👉 यह भी पढ़ें:

अगर हवा ने ली परीक्षा तो क्या करोगे?

पिछले दिनों तेज आंधी आई, कई इलाकों में 24 घंटे से ज्यादा देर तक बिजली गायब रही। अभी शनिवार को फिर तेज हवा चली, बिजली गुल। कई इलाकों में 10-12 घंटे बाद बिजली आई भी तो वोल्टेज लो। गर्मी से त्रस्त लोग रातभर सो नहीं पाए। फ्रिज में रखा सामान खराब हो गया। पानी की मोटर नहीं चलने से टंकी में पानी नहीं चढ़ा। मोबाइल, लैपटॉप सब डिस्चार्ज, बहुमंजिला इमारतों का पावर बैकअप फेल, लेकिन इन सब बातों से बिजली कंपनी को कोई फर्क नहीं पड़ता। आज ही देखो न एमडी साहब, दोपहर करीब तीन बजे हल्की सी बारिश हुई और आपका स्वीच बंद हो गया।

शहर को पीछे ले जाने पर क्यों तुली है कंपनी?

जनता को यह बात भी समझ नहीं आ रही कि जब खुद सीएम और पूरी सरकार शहर के विकास के लिए पूरी ताकत से लगी है, तो बिजली कंपनी इंदौर को पीछे ले जाने में क्यों जुटी है? आप कहते हैं कि तेज हवा और बारिश के कारण ऐसा हुआ? एमडी साहब, आप भले ही नए आए हैं इंदौर में, प्रदेश में तो रहे हैं। कौन सा ऐसा साल होता है जब गर्मी के मौसम में तेज हवा और बारिश नहीं होती, कभी भी जनता को इतनी परेशानी नहीं हुई। अब ऐसा क्यों हो रहा है? क्या आपने या आपके अफसरों ने यह जानने की कोशिश की?

गांव से भी बदतर कर दिया है जीवन

आपको शायद शर्म नहीं आए, क्योंकि आप तो कुछ साल नौकरी करके चले जाएंगे, लेकिन आपने इंदौर की जनता का जीवन गांव से भी बदतर कर दिया है। सबसे गलत बात कि जनता की शिकायतों को कोई सुनने वाला नहीं। अगर वोल्टेज या बिजली जाने की समस्या है तो वह कई दिनों तक दूर नहीं हो रही है। और यह सब इंदौर की जनता ने इससे पहले नहीं झेला था। इतनी लापरवाही से तो यही लगता है कि आपने ठान लिया है कि इंदौर को कांग्रेस के कार्यकाल से भी बदतर स्थिति में लाना है और जनता से सिर्फ बिल वसूली के अलावा आपका कोई वास्ता नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।