सोफिया कुरैशी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की माफी को किया अस्वीकार, कहा-कई बार लोग मगरमच्छ के आंसू भी बहाते हैं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से फिर फटकार मिली है। कोर्ट ने उनकी माफी स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि याचिकाकर्ता माफी पर बार-बार जोर दे रहे हैं, वह वीडियो देखना चाहेंगे कि विजय शाह ने किस तरह की माफी मांगी है क्योंकि कई बार कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए कुछ लोग मगरमच्छ के आंसू भी बहाते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनावई कै दारान शाह के वकील ने कोर्ट में कहा कि हमने 15 मई के फैसले के खिलाफ दूसरी एसएलपी दाखिल की है और याचिकाकर्ता माफी भी मांग चुके हैं। विजय शाह ने विवादित बयान पर माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया था। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हमने आपका वीडियो मंगवाया है। हम देखना चाहते हैं कि किस तरह की आपने माफी मांगी है। माफी का कोई मतलब होता है। कभी-कभी सिर्फ कार्रवाई से बचने के लिए कोई मगरमच्छ के आंसू भी बहाता है। हम देखेंगे कि आपकी कौन सी माफी है? उन्होंने कहा कि हमें ऐसी माफी की जरूरत नहीं, आपने बेकार बयान दिया। आपको पद की गरिमा का ख्याल नहीं। आपको जिम्मेदारी दिखानी चाहिए थी।

👉 यह भी पढ़ें:

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि किस तरह की टिप्पणी आपने की। पूरी तरह से बिना सोचे-समझे। आप उस माफी पर जोर दे रहे हैं। आपको ईमानदारी से प्रयास करने से किसने रोका है? ये न्यायालय की अवमानना नहीं है। आप यहां आए हैं इसलिए माफी मांग रहे हैं। ये है आपका रवैया?’ जस्टिस सूर्यकांत ने विजय शाह से कहा कि आप एक पब्लिक फिगर हैं, राजनेता हैं। आपको बोलते समय अपने शब्दों का ख्याल रखना चाहिए। हमें यहां आपका वीडियो दिखाना चाहिए। मीडिया वाले वीडियो की गहराई में नहीं जा रहे हैं। आप वहां मंच पर खड़े थे, जहां आपने इस घटिया भाषा का इस्तेमाल किया, बहुत गंदी भाषा, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि आप रुक गए। ये सेना के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमें बहुत जिम्मेदार होने की जरूरत है।

विजय शाह ने बेंच से कहा कि मैं दिल से क्षमा मांगता हूं। जज ने माफी स्वीकार करने से इनकार करते हुए वकील से कहा कि आगे की दलील दीजिए। उन्होंने कहा कि मंत्री का आचरण आदर्श होना चाहिए। विजय शाह के वकील ने फिर माफी मांगी तो सुप्रीम कोर्ट ने कह कि फिर आप बाहर जाकर बोलेंगे कि कोर्ट के कहने पर माफी मांगी। आपके बयान को इतने दिन हो गए। पूरे देश मे नाराजगी फैली। अगर आपकी भावना सच्ची होती तो अगर-मगर लगाकर खेद नहीं जताते।

जांच के लिए तीन आईपीएस की एसआईटी

मध्य प्रदेश पुलिस की वकील ने बेंच को बताया कि इंदौर पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच कर रही है। तीन आईपीएस की SIT का गठन किया जा रहा है। कोर्ट ने वकील से कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए। हमने मामले के तथ्यों को देखा। तीन डायरेक्टली रिक्रूटेड आईपीएस की एसआईटी बना रहे हैं। एमपी कैडर के यह अधिकारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के बाहर के होंगे। एसाईटी का गठन डीजीपी कल सुबह 10 बजे तक कर दें। उन्होंने कहा कि एसआईटी को आईजी रैंक के अधिकारी लीड करेंगे और टीम में एक महिला अधिकारी भी होंगी। एसआईटी टीम समय-समय पर स्टेटस रिपोर्ट दे। पहली स्टेटस रिपोर्ट 28 मई को दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।