पीएम मोदी के दौरे के बाद भोपाल आएंगे राहुल गांधी, गुजरात की तर्ज पर संगठन में बदलाव की तैयारी, भीतरघात करने वाले होंगे बाहर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। इसके बाद 3 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी भोपाल आ रहे हैं। राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि राहुल इस दौरे में गुजरात की तर्ज पर संगठन में बदलाव करेंगे। इसके लिए भीतरघात कर रहे नेताओं की सूची भी तैयार कर ली गई है।

राहुल गांधी मध्यप्रदेश में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के लिए टीम-50 का गठन किया गया है। असम से लेकर आंध्रप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, यूपी सहित देश के अलग–अलग राज्यों के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों को इस टीम में शामिल कर ऑब्जर्वर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि एआईसीसी से नियुक्त ऑब्जर्वर्स के साथ हर जिले के लिए 4-4 सहयोगी पर्यवेक्षकों की लिस्ट एक जून तक जारी हो सकती है। इन सहयोगी पर्यवेक्षकों की लिस्ट एमपी कांग्रेस की ओर से दिल्ली भेज दी गई है। 31 मई के बाद यह लिस्ट जारी होने की संभावना है।

हर जिले में जाएंगे ऑब्जर्वर

संगठन सृजन अभियान के दौरान कांग्रेस के सभी ऑब्जर्वर और को–ऑब्जर्वर आवंटित जिले में जाकर ये पता लगाएंगे कि कांग्रेस किस विधानसभा में कैसे मजबूत है। कांग्रेस के साथ जुडे़ पुराने कांग्रेसियों की लिस्ट भी तैयार होगी। इस दौरान ऐसे नेताओं की लिस्ट भी बनाई जाएगी जो हैं तो कांग्रेस में लेकिन काम भाजपा के लिए कर रहे है। ऑर्ब्जवर अपने आवंटित जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए मजबूत कार्यकर्ताओं के नाम छांटकर उनका एक पैनल भी बनाकर दिल्ली भेजेंगे।

गुजरात के बाद मध्यप्रदेश में कवायद

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद अधिवेशन के बाद कांग्रेस ने गुजरात में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत हर जिले में एक ऑब्जर्वर भेजकर संगठन की रिपोर्ट तैयार कराई गई है। अब गुजरात की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी यह कवायद की जा रही है।

भीतरघात करने वालों की सूची तैयार

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए और आम कार्यकर्ताओं को कैसे सम्मान दिलाया जाए, इस विचार को लेकर सभी जिलों में एआईसीसी के पर्वेक्षक नियुक्ति किए गए हैं। पंचायत और वार्ड स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को कैसे जमीनी स्तर पर उतारा जाए, उस पर पार्टी ने विचार किया है। सिंघार ने कहा भविष्य की ये रणनीति है कि कैसे इस नए प्रयोग का पार्टी को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। इसके साथ ही पार्टी में बैठे भितरघातियों को चिन्हित किया जाएगा। भितरघातियों को ब्लॉक और जिला स्तर पर चिन्हित कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और पार्टी से मन से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा। कई कांग्रेस के कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है, उनको न्याय दिलाने का काम राहुल गांधी के भोपाल दौरे के समय होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।