👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
0:00 left
इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रास्ते में भी काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोकी और नारे लगाए।
एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विक्रांत भूरिया सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। इसके बाद वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी का यह दौरा पूरी तरह संगठन को समर्पित है। वे यहां आज कई बैठकों में शामिल होंगे, जिनमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी। गुजरात की तर्ज पर आयोजित इन बैठकों में भीतरघातियों को पार्टी से बाहर करने पर भी बात होगी। कांग्रेस ने इस अभियान के लिए देशभर से 61 वरिष्ठ ऑब्जर्वरों को मध्य प्रदेश में तैनात किया है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, असम, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री शामिल हैं। ये ऑब्जर्वर प्रदेश के सभी जिलों में जाकर कांग्रेस के लिए मजबूत जमीन की तलाश करेंगे।



