इंदौर आईआईटी में बनेगा एग्रो हब, मोहन कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, मंत्री विजय शाह ने इस बार भी बनाई दूरी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। पचमढ़ी में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इंदौर आईआईटी में एग्रो आईआईटी हब बनाने का फैसला किया गया है। बैठक में पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर करने के साथ ही कई अन्य फैसले भी लिए गए। इस कैबिनेट की बैठक में भी कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाले मंत्री विजय शाह नहीं आए।

कैबिनेट की बैठक के बाद बताया गया कि इंदौर स्थित आईआईटी में एग्रो आईआईटी हब स्थापित किया जाएगा। यह हब कृषि क्षेत्र में नवाचार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगा। इसके लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें अच्छे बीज हो, अच्छी खेती और उत्पादन बढ़े इसको लेकर काम होगा, ताकि खेती लाभ का धंधा बनें। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव कैबिनेट में दिया था।

👉 यह भी पढ़ें:

पचमढ़ी के राजभवन में राजा भभूत सिंह की स्मृति एवं जनजातीय समाज के कल्याण को समर्पित कैबिनेट बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम हुई। बैठक में यह फैसला किया गया कि पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण्य का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर होगा। यह फैसला राजा भभूत सिंह की वीरता और जनजातीय समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया।

अब दो श्रेणी में बांटे जाएंगे तहसीलदार

कैबिनेट ने राजस्व विभाग के बिल को स्वीकृति दी है। इसमें प्रमुख राजस्व आयुक्त और अभिलेख आयुक्त के पदों को मिलाकर नया पद कमिश्नर लैंड रिसोर्स एंड मैनेजमेंट बनाया गया है। अब तहसीलदार को दो श्रेणी में बांटा जाएगा। राजस्व का न्यायालय देखने वाले न्यायालय देखेंगे और जो लॉ एंड ऑर्डर देखेंगे वो लॉ एंड ऑर्डर का काम ही देखेंगे आईटी के चलते अब विभाग के 500 पदों को समाप्त कर 1200 नए पद सृजित किए जाएंगे। इन नए पदों में सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित पदों को प्राथमिकता दी जाएगी।

श्रम विभाग का संशोधन प्रस्ताव भी मंजूर

बैठक में श्रम विभाग के संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें ठेका श्रम विनियम उत्पादन अधिनियम 1970 में 20 ठेका श्रमिक को 50 तक बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। साथ ही कारखाना अधिनियम 1948 में 10 श्रमिक के स्थान पर 20 श्रमिक बिना हाथ से काम करने वाले यानी मशीन पर काम करने और हाथ से काम करने वालों की संख्या 20 से 40 की गई है। इन परिवर्तन से औद्योगिकरण में श्रमिकों के अधिकारों का संरक्षण करते हुए लेवर एक्ट में संशोधन किया है।

विजय शाह ने फिर बनाई दूरी

कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाले मंत्री विजय शाह ने इस बार भी कैबिनेट बैठक से दूरी बनाई। इंदौर के राजवाड़ा में हुई बैठक में भी विजय शाह नहीं आए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी एसआईटी विजय शाह के मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

CBI ने ED के 2 अधिकारियों को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

CBI ने ED के लखनऊ जोनल ऑफिस के दो अधिकारियों को 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।

SIT की बड़ी कार्रवाई: MPSC पेपर लीक केस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार

MPSC पेपर लीक मामले में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर रोहित कोलटक्के को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 13 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

शशि थरूर ने पीएम मोदी को दिया जवाब, कहा-राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया

शशि थरूर ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को फेल प्रोडक्ट कहने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया है।

ITBP प्रमुख के बयान पर MEA ने कहा- चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा

MEA ने ITBP प्रमुख के बयान पर कहा कि चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा है। अरुणाचल प्रदेश में LAC पर सुरक्षा तैयारियां बढ़ाई गई हैं।

आयुष्मान खुराना की सबसे कमजोर फिल्म : उड़ता तीर !

उड़ता तीर में देशभक्ति और कॉमेडी का मेल असफल रहा। कमजोर पटकथा और किरदारों के कार्टूनिश रूप ने फिल्म को प्रभावित किया।

सीवान के अलमापुर में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सीवान के अलमापुर में पटाखा विस्फोट हुआ, जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हुई। इलाके में अफरा-तफरी मची।

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़के भगंवात मान ने कहा- चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं कस्टम चीफ

पंजाब के सीएम मान ने कस्टम चीफ और चुनाव आयुक्त के बीच पारिवारिक संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने छवि धूमिल करने की कोशिश को राजनीतिक बदले का हिस्सा बताया।

नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी पर ED की छापेमारी

एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की प्रक्रिया जांची जा रही है।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी 22600 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 125 अंक टूट गया। निफ्टी 22,600 के नीचे बंद हुआ। बाजार लगातार चौथे दिन दबाव में रहा।

पवन खेड़ा का आरोप: सरकार दबा रही थी अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें दबा रही थी। आईटीबीपी महानिदेशक के बयान को लेकर उठे गंभीर सवाल।