मुंबई। आरबीआई की मौद्रिक नीति की बैठक के फैसले तो आ गए हैं, लेकिन उसक पहले शुक्रवार को शेयर बाजार सहमा-सहमा सा नजर आया। आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती कर दी है। इसका असर बाजार पर तुरंत दिखने लगा और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों छलांग मारने लगे। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 7.8 अंकों की गिरावट के साथ 81,434.24 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 ने 2.2 अंकों के नुकसान के साथ 24,748.70 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।
शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले जबकि 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में दिखे। निफ्टी 50 की 50 में से 29 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 21 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फिनसर्व के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इनके अलावा, आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर 0.71 प्रतिशत, एटरनल 0.51 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.42 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.34 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.33 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.22 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.19 प्रतिशत, आईटीसी 0.17 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.16 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.10 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.07 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.07 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.06 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। इंफोसिस के शेयर 0.41 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.26 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.26 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.24 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.22 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.13 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.09 प्रतिशत, टीसीएस 0.06 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.05 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.04 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.02 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.01 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयर 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में



