इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए

इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी हिस्से में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए हैं। यह क्षेत्र हिजबुल्लाह का गढ़ माना जाता है। हमले गुरुवार रात को उस समय किए गए जब अगले दिन ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाना था।

लेबनान ने इजरायल को दी

इजराइल का दावा: ड्रोन फैक्ट्री को बनाया निशाना

इजराइली डिफ़ेंस फ़ोर्स (IDF) ने दावा किया है कि उसने हिजबुल्लाह की एक ऐसी टीम को निशाना बनाया, जो “जमीन के नीचे हज़ारों ड्रोन” बना रही थी। इस टीम को “ईरान समर्थित आतंकवादियों” से सहायता मिल रही थी। IDF के अनुसार, हिजबुल्लाह ड्रोन का बड़े पैमाने पर उपयोग कर रहा है और यह इजराइल पर हमले का एक प्रमुख माध्यम बन चुका है।

हमले से पहले दी गई थी चेतावनी

रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल ने हमले से पहले स्थानीय नागरिकों को इन इलाकों को खाली करने की चेतावनी दी थी। यह कदम संभवतः नागरिक हानि को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया था।

लेबनान की तीखी प्रतिक्रिया

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ़ सलाम ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,मैं इन हमलों को हमारे देश की सुरक्षा, स्थिरता और अर्थव्यवस्था पर एक सोचा-समझा हमला मानता हूं, ख़ासकर त्योहारों और टूरिस्ट सीज़न से ठीक पहले। वहीं, राष्ट्रपति जोसेफ़ आउन ने भी इन हमलों को “अंतरराष्ट्रीय समझौतों का घोर उल्लंघन” बताया और कहा कि यह हमला “एक पवित्र धार्मिक त्योहार की पूर्व संध्या पर” हुआ है।

युद्धविराम के बीच हुआ हमला

यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब इसराइल और हिजबुल्लाह के बीच बीते छह महीनों से युद्धविराम लागू है। इस हमले से दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हिजबुल्लाह की प्रतिक्रिया शेष

अब तक हिजबुल्लाह की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव और संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका से हालात गंभीर बने हुए हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।