मदुरै में बोले गृह मंत्री अमित शाह-2026 में तमिलनाडु में बनेगी एनडीए की सरकार, सीएम स्टालिन पर जमकर साधा निशाना

Date:

मदुरै। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में थ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा यह कार्यकर्ता सम्मेलन तमिलनाडु की डीएमके सरकार का पतन बनने जा रहा है। 2026 में तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने जा रही है। राज्य में भाजपा और एआईएडीएमके की सरकार बनने जा रही है।

शाह ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि तमिल भाषा भारत की महान भाषाओं में से एक है, मैं आपसे इसमें बात नहीं कर रहा हूं, इसके लिए आपसे क्षमा मांगता हूं। तमिलनाडु की डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं रहता तो दिल्ली में हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु में ही लगे रहते हैं। राज्य के डीएमके सरकार के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कहते हैं कि अमित शाह डीएमके को नहीं हरा सकते, लेकिन तमिलनाडु की जनता डीएमके को हराएगी। मैं जनता की नब्ज को जानता हूं और तमिलनाडु की जनता इस बार राज्य से डीएमके की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

गृह मंत्री शाह ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पहलगाम में हमारे निर्दोष नागरिकों को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मारा था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों को सही जवाब दिया। पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, अगर कोई गोली चलाएगा तो उसको गोले से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह से तिरंगा यात्रा निकली है यह किसी भी राज्य से कम नहीं थी। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमने आतंकियों को करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान में 100 किलोमीटर से ज्यादा अंदर जाकर हमारी वीर सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों के हेड क्वार्टरों को तबाह कर दिया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।