ठाकरे परिवार के मिलन से पहले महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, सीएम फडणवीस ने राज ठाकरे के जन्मदिन पर बधाई देकर मचाया बवाल

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने का इंतजार है। ठाकरे परिवार के मिलन से पहले ही सीएम देवेंद्र फडणवीस के एक पोस्ट ने महाराष्ट्र में सियासी बवाल मचा दिया है। दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के चीफ राज ठाकरे को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मनसे प्रमुख की तस्वीर पोस्ट करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लिखा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं!

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही सीएम फडणवीस ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी और करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बातचीत की थी। इसके बाद सवाल खड़े होने लगे थे कि क्या निकाय चुनाव से पहले बीजेपी राज ठाकरे को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है? सीएम फडणवीस के पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या राज ठाकरे इस बार भी उद्धव ठाकरे को निराश करेंगे। कहीं राज ठाकरे भाजपा के साथ जाने का प्लान तो नहीं बना रहे।

इस बार जन्मदिन पर बाहर हैं राज ठाकरे

अपने जन्मदिन से पहले ही मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बता दिया था कि वह 14 जून को उनसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे, क्योंके मुंबई से बाहर रहेंगे। राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि इसका कोई और अर्थ निकालें। अगर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि राज ठाकरे अपना जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्यों नहीं मना रहे हैं, तो इसका जवाब बस इतना है कि वह अपने परिवार के साथ बाहर गए हैं। पिछले कई सालों से राज ठाकरे के जन्मदिन पर महाराष्ट्रभर से मनसे कार्यकर्ता इकट्ठा होते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।