👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में भी मंगल रहा। 24 जून को सेंसेक्स करीब 158 अंक चढ़कर 82,055 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 72 अंक की तेजी रही, ये 25,044 के स्तर पर बंद हुआ।
मंगलवार को मंगलवार को सेंसेक्स 82,535 पर खुला. दिन में ये 83,018 के ऊपरी स्तर पर पहुंचा। आखिर में सेंसेक्स 0.19% या 158 अंक चढ़कर 82,055 पर बंद हुआ। निफ्टी 25,180 पर खुला। दिन में ये 25,318 के ऊपरी स्तर पर पहुंचा। आखिर में निफ्टी 0.29% या 72 अंक चढ़कर 25,044 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी रही। अडाणी पोर्ट्स 2.6% चढ़ा। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक से शेयर्स 1.5% तक चढ़े हैं। पावर ग्रिड, NTPC और ट्रेंट में 1.5% की गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी रही। सरकारी बैंकों के शेयर्स और मेटल में करीब 1.5% की तेजी रही। मीडिया 1% गिरकर बंद हुआ।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 23 जून को सेंसेक्स 511 अंक गिरकर 81,897 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 141 अंक की गिरावट रही, ये 24,972 पर पहुंच गया। आज मेटल और बैंक में अच्छी तेजी देखने को मिली। दोनों 1% चढ़े. रेलवे शेयरों में तेजी आई, तो डिफेंस शेयर लुढ़के. ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क इंडेक्स को आउटपरफॉर्म किया। मिडकैप, स्मॉलकैप दोनों आधा परसेंट से ज्यादा चढ़े।



