पटना में बोले राहुल गांधी- चुनाव आयोग बिहार में हमारे वोटरों की कर रहा है चोरी, महाराष्ट्र में यही किया था

Date:

पटना। बिहार में चुनाव आयोग वोटर लिस्ट का रिवीजन करा रहा है। इसके विरोध में महागठबंधन ने आज पटना में चक्काजाम किया। जगह-जगह प्रदर्शन हुए। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव को चोरी करने की कोशिश हो रही है। ऐसा ही महाराष्ट्र में किया गया था। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ महीने पहले महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव हुआ, लोकसभा का चुनाव हुआ। लोकसभा के चुनाव में महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन को जीत मिली, लेकिन विधानसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन हार गया। हमने डेटा देखना शुरू किया, तब पता लगा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए वोटर शामिल हुए। मतलब विधानसभा में दस प्रतिशत ज्यादा वोटर्स ने वोट किया। जब हमने पता लगाया कि ये वोटर कौन हैं? जो वोट बढ़े थे, वो भाजपा को मिले। एक बिल्डिंग में 4 से 5 हजार वोटर रजिस्टर हुए और गरीबों के वोट काटे गए। जब हमने चुनाव आयोग से कहा कि हमें वोटर लिस्ट दीजिए, वीडियोग्राफी दीजिए, चुनाव आयोग बिल्कुल शांत हो गया।

महाराष्ट्र जैसा बिहार में हो रहा

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था। अब वैसे ही बिहार के चुनाव को चोरी करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पता लग गया कि हमने महाराष्ट्र मॉडल समझ लिया तो अब वो नया बिहार मॉडल लाए हैं। इनको पता नहीं है कि ये बिहार है। बिहार की जनता ये कभी नहीं होने देगी। आपको जो करना है करिए, लेकिन बाद में कानून आप पर लागू होगा। आप कितने भी बड़े हों, कहीं भी बैठे हों, कानून आपको नहीं छोड़ेगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बालोतरा जिले के बायतु बायपास पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 10 स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें से 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस सरस्वती विद्या मंदिर की थी, जिसमें हादसे के समय कुल 36 बच्चे सवार थे। बस अपने निर्धारित मार्ग पर बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।  जानकारी  के अनुसार, घायल 10 बच्चों में से 5 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पताल भेजा  गया है, चिकित्सकों की टीम लगातार सभी बच्चों की निगरानी कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही और तेज गति को मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद अभिभावकों में भारी चिंता देखी गई। जैसे ही घटना की खबर फैली, बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए और बच्चों की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित नजर आए। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।