दुबई पहुंचे सीएम यादव, भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, अरब संसद के अध्यक्ष से की मुलाकात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

दुबई। सीएम डॉ.मोहन यादव आज दुबई पहुचे। वहां भारतीय समुदाय के नागरिकों और उद्योगपतियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। दुबई में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मालवा क्षेत्र के पुराने साथी भी मिले, जिनसे मिलकर वे भावुक हो गए। दुबई प्रवास के दौरान अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अल यामाहि से शिष्टाचार भेंट की।

सीएम यादव ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। सीएम ने लिखा कि मोहम्मद अल यामाहि से मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश की उद्योग हितैषी, सरल एवं सुगम नीतियों और निवेश को प्रोत्साहन देने वाली सुविधाओं की जानकारी साझा की। मोहम्मद अल यामाहि को मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले आगामी एनर्जी समिट में शामिल होने हेतु आमंत्रण भी दिया। सीएम ने लिखा कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ बढ़ते रणनीतिक संबंधों के संदर्भ में मध्यप्रदेश की सक्रिय और रचनात्मक भूमिका का उल्लेख करते हुए ऊर्जा, खनिज, लॉजिस्टिक्स, खाद्य प्रसंस्करण और हरित निवेश के क्षेत्र में सहयोग की मंशा दोहराई। साथ ही आशा जताई कि मध्यप्रदेश इन द्विपक्षीय साझेदारियों में एक सक्रिय और महत्वपूर्ण भागीदार बनेगा।

👉 यह भी पढ़ें:

सीएम यादव 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेश को आकर्षित करना, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना है। यह दौरा प्रदेश को वैश्विक मंच पर एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

विकास को गति देगा यह दौरा

सीएम यादव की यह विदेश यात्रा न केवल प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देगी, बल्कि रोजगार सृजन, तकनीकी उन्नयन और सांस्कृतिक प्रचार के माध्यम से मध्यप्रदेश को दीर्घकालिक लाभ भी पहुंचाएगी। यह यात्रा राज्य को औद्योगिक और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित हो सकती है।

15 जुलाई तक दुबई में रहेंगे सीएम

सीएम 15 जुलाई तक दुबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे। इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल और लूलू, लैंडमार्क, नकील जैसे बड़े समूहों से निवेश, लॉजिस्टिक्स, रिटेल व वेयरहाउसिंग पर चर्चा करेंगे। दुबई के होटल अटलांटिस में ‘ब्रांड मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में प्रदेश की उपलब्धियों, निवेश अवसरों और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाली प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की विविधता और क्षमताओं को दर्शाने वाली थीम प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही प्रवासी समुदाय को मध्यप्रदेश की बदलती तस्वीर से अवगत कराएंगे।

फ्रेंड्स ऑफ एमपी से करेंगे संवाद

सीएमदुबई में रह रहे मध्यप्रदेश मूल के प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। इस संवाद में वे उन्हें प्रदेश के निवेश अवसरों, अधोसंरचना, जन–कल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक भागीदारी के लिए तैयार नई व्यवस्था से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रवासी प्रतिभाओं को राज्य के विकास से जोड़ने के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता खराब, एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंचा

इंदौर में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है और AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इस प्रदूषण से स्थानीय नागरिकों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

दीपावली की रात इंदौर में 6 जगहों पर आग लगी, पटाखों से नुकसान

दीपावली की रात इंदौर में 6 जगहों पर आग लगी। पटाखों की चिंगारियों से कई दुकानों और वाहनों को नुकसान हुआ। दमकल विभाग ने आग बुझाई।

दिल्ली-गाजियाबाद से पटना तक दिवाली पर आगजनी, फैक्ट्री और दुकानें जलीं

दिवाली पर दिल्ली-गाजियाबाद से पटना तक फैक्ट्रियों और दुकानों में आगजनी की घटनाएं हुईं। शॉर्ट सर्किट और पटाखे कारण माने गए। कोई हताहत नहीं।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, दीवाली की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात राष्ट्रपति भवन में 8 नवंबर 2026 को हुई।

दिवाली पर गोलगप्पे से फूड पॉइजनिंग, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत गंभीर

दिवाली पर गोलगप्पे खाने से सिद्धार्थनगर में फूड पॉइजनिंग की घटना हुई। 30 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कुलगाम में आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

कुलगाम में आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद हुए। सुरक्षा बलों की सतर्कता से बड़ी सफलता मिली।

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने पर मोहम्मद शमी की टूटी उम्मीदें, रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

मोहम्मद शमी की न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, कोचों ने बड़ा बयान दिया। शमी के संन्यास से टीम में बड़ा बदलाव।

अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में भेष बदलकर लूट कर रही सरकार, 2027 में नई सरकार बनाकर स्कूल खोलेंगे

अखिलेश यादव ने यूपी में भेष बदलकर लूट का आरोप लगाया है। उन्होंने 2027 में नई सरकार बनाकर प्राथमिक स्कूल खोलने का वादा किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाथुला सीमा पर जवानों संग मनाई दीपावली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम की नाथुला सीमा पर जवानों संग दिवाली मनाई। शेराथांग युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

शाजापुर में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर हिंसक झड़प, 26 घायल

मध्य प्रदेश शाजापुर में कब्रिस्तान जमीन विवाद के कारण हिंसक झड़प हुई। इस संघर्ष में 26 लोग घायल हुए और 39 पर FIR दर्ज की गई।