पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का किया उद्घाटन, कहा-आपदा सरकार न होती तो पहले पूरा हो जाता काम, टीएमसी पर भी साधा निशाना

Date:

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। उन्होंने मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर दिल्ली में आपदा सरकार न होती तो यह काम बहुत पहले पूरा हो गया होता। इसके साथ ही पीएम ने राष्ट्रपति के अपमान पर ममता बनर्जी को भी घेरा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग ₹18,300 करोड़ की दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर पिंक लाइन: मजलिस पार्क से मौजपुरबाबरपुर कॉरिडोर (लगभग 12.3 किमी) और मैजेंटा लाइन: दीपाली चौक से मजलिस पार्क कॉरिडोर (लगभग 9.9 किमी) का उद्घाटन किया।

आप सरकार पर साधा निशाना

इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक वर्ष पहले दिल्ली ने जिस आपदा से मुक्ति पाई वो कितनी जरूरी थी। यहां आपदा सरकार ना होती तो ये मेट्रो फेज– 4 बहुत पहले पूरा हो गया होता। उन्होंने कहा कि अब यहां भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली के चौतरफा विकास में बहुत तेजी आई है। डबल इंजन की सरकार में दिल्ली की हर ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी में अपग्रेडेशन हो रहा है।

तीन करोड़ से अधिक बहनें बनीं लखपति दीदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं अत्यंत प्रसन्नता से कह सकता हूं कि देश द्वारा तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का जो संकल्प लिया गया था, वह पूरा हो गया है। तीन करोड़ से अधिक बहनें अब लखपति दीदी बन चुकी हैं। वर्ष पहले हमने यह संकल्प लिया था कि हम देश की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। बहुत सी बुरी बातें कही गईं। सोशल मीडिया पर तरहतरह की बातें चल रही थीं। लेकिन आज, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, मैं अत्यंत गर्व से कह सकता हूं कि मेरी माताओं और बहनों में अपार क्षमता है; यदि उन्हें अवसर दिया जाए, तो वे कई नई उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। आज मैं अत्यंत प्रसन्नता से कह सकता हूं कि देश द्वारा तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का जो संकल्प लिया गया था, वह पूरा हो गया है।

टीएमसी ने किया राष्ट्रपति का अपमान

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं लेकिन राष्ट्रपति को सम्मान देने के बजाय, टीएमसी ने इस पवित्र और महत्वपूर्ण कार्यक्रम का बहिष्कार किया। वे खुद आदिवासी समाज से आती हैं और वे आदिवासी समाज के विकास के बारे में चिंतित रही हैं। टीएमसी सरकार ने उस कार्यक्रम को बदइंतजामी के हवाले कर दिया। यह केवल राष्ट्रपति का अपमान है बल्कि भारत के संविधान का भी अपमान है। यह संविधान की भावना का अपमान है। यह लोकतंत्र की महान परंपरा का भी अपमान है। टीएमसी सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। इंदौर लोकायुक्त की टीम ने लोक निर्माण विभाग के तीन अफसरों को मंगलवार को रिश्वत लेते पकड़ा। पकड़े गए अधिकारियों के नाम जयदेव गौतम (कार्यपालन यंत्री, संभाग-1, इंदौर), टीके जैन (अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्ल्यूडी संभाग-1) और अंशु दुबे (उपयंत्री, संभाग-1, इंदौर) हैं। लोकायुक्त टीम ने आरोपी जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास से 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है, जबकि टीके जैन को कार्यालय परिसर के पोर्च के नीचे से 1 लाख रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी अंशु दुबे ने भी एक लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन कम राशि उपलब्ध होने के कारण उसने रकम नहीं ली। इस प्रकार कुल 2.50 लाख रुपए की राशि जब्त की गई है। धार के ठेकेदार ने की थी शिकायत लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से इसकी शिकायत पटेल इंटरप्राइजेस संचालक राजपाल सिंह पंवार ने की थी। वे एक शासकीय ठेकेदार हैं। आवेदक पटेल इंटरप्राईजेस धार का संचालक है एवं शासकीय ठेकेदार है। आवेदक की फर्म द्वारा वर्ष 2023 में पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर मैथवाडा-फारेलेन पहुंच मार्ग का कार्य 4,73,35,000/- रु. में लिया था। फर्म द्वारा उक्त कार्य 4, 51,72,101/-86. में पूर्ण किया गया था। आवेदक की फर्म द्वारा किये गये कार्य के अंतिम बिल का भुगतान करने के एवज में आरोपी जयदेव गौतम द्वारा 1, 50000/- 2  आरोपी टी. के. जैन द्वारा 100000 एवं आरोपी 3 अंशु दुबे द्वारा 100000 कुल 3 ,50,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई।  सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद मंगलवार 21 अप्रैल को ट्रैप दल गठित कर कार्रवाई की गई। ट्रैप दल ने छापा मार कर बरामद किए रुपए ट्रैप दल में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला, आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक चन्द्रमोहन बिष्ट, आरक्षक आशीष नायडू, आशीष आर्य, अनिल परमार, आरक्षक कृष्णा अहिरवार शामिल थे। ट्रैप दल ने जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास पर आवेदक से 1,50,000 रुपए एवं टी.के. जैन को कार्यालय अनुविभगीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग के पोर्च के नीचे से आवेदक के प्रतिनिधि से 1 ,00,000 रुपए रिश्वत राशि लेते हुये रंगेहाथों पकड़ा। अंशु दुबे द्वारा मांग की गई रिश्वत की राशि कम होने से आवेदक के प्रतिनिधि से उसने राशि नहीं ली। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।