👉 यह भी पढ़ें:
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- Hormuz Strait Attack: हॉर्मुज में दो जहाजों पर मिसाइल हमला, अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा?
- Balochistan Attack: बलूचिस्तान में बड़ा फिदायीन हमला! BLA का दावा—Pakistan Coast Guard के 30+ जवान ढेर, ग्वादर में मचा हड़कंप
- Ranchi RSS Office Attack Mystery: दुबई से आया था टास्क? ISI और आतंकी नेटवर्क कनेक्शन के खुलासे से मचा हड़कंप!
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- Oman Gulf Attack: 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़का देश, Shashi Tharoor ने अमेरिका से पूछा- ‘क्या भारतीय अब आसान निशाना बन गए हैं?’
0:00 left
प्रयागराज। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में हमला हुआ है। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर हमले के पीछे साजिश के आरोप लगाए हैं। इस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केवल माहौल बनाने के लिए बनावट है।
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आशुतोष ब्रह्मचारी का नाम बिना लिया कहा कि वे कह रहे हैं कि टॉयलेट में गए तब तक ठीक थे, लेकिन वहां से निकलने के बाद उनका यह हाल हो गया। शंकराचार्य ने कहा कि बाथरूम से निकलने के बाद उनको किसने मार दिया। केवल माहौल बनाने के लिए यह बनावट है। शंकराचार्य ने आगे कहा कि यह सुरक्षा प्राप्त करने के लिए किया गया है। इससे ज्यादा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने आगे सवाल खड़े करते हुए कहा कि अब भारत सरकार की रेल ही सुरक्षित नहीं रह गई। कोई यात्री चाहे वे आशुतोष ही क्यों न हो अगर वह यात्रा कर रहे हैं तो जीआरपी और रेल प्रशासन कहां है। इसका जवाब रेलवे प्रशासन को देना होगा.
धारदार हथियारों से हुआ था हमला
आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि हम लोग सकुमारी पीठ से अपनी गाड़ियों से निकले थे। इसके बाद गाजियाबाद से रीवा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी। इस ट्रेन में सुबह 5 बजे अचानक धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने बताया कि इस बीच मेरी नाक काटने के प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि यौन शोषण के मामले को लेकर हमारी नाक काटने वाले सनातनी को 21 लाख रुपये की घोषणा की गई थी। इसी के तहत मेरी हत्या का प्रयास कराया गया है। इस मामले में प्रयागराज में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानंद, अरविंद, प्रकाश और दिनेश के नाम से शिकायत की है।



