मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट नजर आई। हालांकि मंगलवार के मुकाबले यह कम रही। बीएसई सेंसेक्स 166.26 अंक गिरकर 80,543.99 अंक पर क्लोज हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73.35 अंक गिरकर 24,574.20 पर बंद हुआ।
उल्लेखनीय है कि आज ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों को 5.5 प्रतिशत पर तटस्थ रखने का फैसला लिया है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 124.18 अंक की बढ़त के साथ 80,834.43 अंक और एनएसई निफ्टी 21.85 अंक चढ़कर अंक 24,671.40 पर पहुंच गया था। थोड़ी देर बाद ही दोनों गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। आज सेंसेक्स कंपनियों में से इन्फोसिस, सन फार्मास्युटिकल्स, टेक महिंद्रा, इटर्नल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर घाटे में रहे. अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, बीईएल और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में बढ़त दिखी। आज सुबह आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव न करते हुए उसे 5.5 फीसदी ही बनाए रखा। इस फैसले का असर बाजार पर भी दिखा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में



