नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को फोन पर बात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच अलास्का में हुई अमेरिकी राष्ट्रपकि डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बारे में चर्चा की। पीएम मोदी ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि मुझे मेरे दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का फोन आया। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ अलास्का में हुई अपनी मीटिंग के बारे में बताया। भारत हमेशा यूक्रेन में शांति चाहता है। हम इसके लिए हर कोशिश का समर्थन करते हैं। आने वाले दिनों में भी हम इस बारे में बात करते रहेंगे। राष्ट्रपति पुतिन ने खुद फोन करके जानकारी दी, इसलिए यह महत्वपूर्ण है। भारत यूक्रेन में शांति चाहता है, यह बात हमेशा से कहता रहा है। भारत का कहना है कि लड़ाई से किसी का फायदा नहीं होता। बातचीत से ही समस्या का हल निकल सकता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- World Environment Day: PM मोदी का बड़ा संदेश, ग्रीन इंडिया को लेकर कही अहम बात
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- पीएम मोदी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, कहा- “देश में भाईचारा और खुशियां हों मजबूत”
- स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी पीएम मोदी और पुतिन की यूक्रेन के मुद्दे और भारत–रूस के मजबूत संबंधों पर विस्तार से बात हुई थी। मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को अपना दोस्त बताया। उस दौरान दोनों नेताओं ने भारत–रूस की खास दोस्ती को और मजबूत करने का वादा किया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को इस साल भारत आने का न्योता भी दिया, ताकि दोनों देशों के बीच सालाना बैठक हो सके। भारत–रूस के बीच बातचीत का यह सिलसिला अमेरिका से बिगड़ते संबंधों के बीच शुरू हो रहा है। कहा जा रहा है कि अमेरिका से रिश्तों में तनाव आने की वजह से भारत–रूस और करीब आ रहे हैं।


