👉 यह भी पढ़ें:
- स्वामित्व स्कीम में 46 लाख प्रॉपर्टियों की फ्री रजिस्ट्री करेगी मध्यप्रदेश सरकार, कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने पर भी मोहन कैबिनेट की मुहर
- खरगोन ..कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे मंत्री गण
- बड़वानी…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया पर बड़वानी के नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट हुई…इस कैबिनेट की खास बात ये रही कि मोहन सरकार के सभी मंत्री आदिवासी वेशभूषा में नजर आए..
- शीतकालीन सत्र के बीच विधानसभा भवन में हुई कैबिनेट बैठक, नगरीय क्षेत्र अधोसंरचनात्मक योजना में अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए मंजूर
- इस बार लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे, 12 जुलाई को आएंगे खाते में पैसे, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले
- विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की महिलाओं को नीतीश कुमार का तोहफा, मूल निवासी महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण, कैबिनेट की बैठक में फैसला
0:00 left
भोपाल। मंगलवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए। बैठक में भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित ग्राम बांदीखेड़ी में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। यह 210.21 एकड़ भूमि पर बनेगा और इस पर 371.95 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
मोहन कैबिनेट ने सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, मुरैना और बालाघाट में आयुष महाविद्यालय एवं वेलनेस सेंटर खोलने का निर्णय भी लिया। इसके निर्माण के लिए 70-70 करोड़ रुपए की मंजूरी भी दी गई। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग की स्थापना को मंजूरी दी गई है। विभाग के संचालन के लिए 20 नए पदों का सृजन होगा। इसमें एक डायटीशियन का पद आउटसोर्स पर भरा जाएगा। इससे हार्मोन संबंधी रोगों के बेहतर निदान और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।
हर नगरीय निकाय में गीता भवन
कैबिनेट ने हर नगरीय निकाय में गीता भवन खोलने की मंजूरी भी दी है। यह काम अगले पांच वर्षों में किया जाएगा। इसके लिए यदि जमीन नगर निगम के पास नहीं होगी तो राजस्व विभाग एक रुपए मूल्य पर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही मुरैना की शकर मिल में किसानों के लिए आधुनिक शकर मिल खोलने का फैसला भी लिया गया। इस पर 54.81 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
अजा-जजा छात्रों को अब 12 महीने शिक्षावृत्ति
कैबिनेट ने फैसला लिया कि अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को 10 महीने की जगह अब 12 महीने की शिक्षावृत्ति दी जाएगी। इसका लाभ 1650 छात्र और 1750 छात्राओं को मिलेगा। बैठक में तय किया गया कि सरोगेसी से मां बनने वाली शासकीय सेवक को मैटरनिटी लीव मिलेगा। केंद्र का नियम मध्यप्रदेश में भी लागू किया गया है। महिला शासकीय सेवक को प्रसूति अवकाश भी दिया जाएगा। दत्तक संतान के लिए भी अवकाश। सिंगल पैरेंट या दिव्यांग पैरेंट को भी इसका लाभ मिलेगा।



