भोपाल के भाजयुमो के पूर्व मंडल महामंत्री ने की आत्महत्या की कोशिश, हाल ही में वायरल हुआ था एक महिला के साथ अश्लील वीडियो

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। भोपाल में भाजयुमो के पूर्व मंडल महामंत्री जीत निशोदे ने आत्महत्या की कोशिश की है। हाल ही में निशोदे का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया था। कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा पर जमकर निशाना साधा था।

बताया जाता है कि इस घटनाक्रम से निशोदे डिप्रेशन में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिवार ने देखा तो फंदे से उतारकर अस्पताल ले आए, जहां उनकी हालत गंभीर है। इस बीच बताया जाता है कि निशोदे के साथ जो महिला थी, उसने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। उसने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है और कहा है कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने मिलकर मेरे और मेरे होने वाले पति का निजी वीडियो को चोरीछिपे बनाकर वायरल कर दिया। इनमें अंकित दुबे शामिल हैं। मेरे होने वाले पति भाजपा में हैं। राजनीति से जुड़े हैं। उन लोगों ने बदनाम करने के लिए ऐसा किया। युवती ने कहा कि उसने शाहपुरा थाने में एफआईआर कराई है, लेकिन वो लोग आनाकानी कर रहे हैं। युवती ने दावा किया कि उसने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को भी फोन किया था, लेकिन उन्होंने टाल दिया।

👉 यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।