👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ में अब तक 157 मौतें, 750+ लापता
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर
- यशवंत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को : हर साल 10 सदस्यों को मिलेगी सदस्यता, एजीएम ने प्रस्ताव किया पारित
0:00 left
नेपाल में आम चुनाव की तारीख घोषित
नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने देश में आम चुनाव कराने की तारीख की घोषणा कर दी है। जारी बयान के अनुसार, 5 मार्च 2026 को आम चुनाव होंगे।
राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि यह निर्णय नव-नियुक्त प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफ़ारिश पर लिया गया है। संवैधानिक प्रावधान के तहत कार्की सरकार को छह महीने के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य है।

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री
शुक्रवार रात नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की को राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस तरह वह नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बन गई हैं।
विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक संकट
पिछले सप्ताह नेपाल में व्यापक और हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए, जिन्हें ‘जेन-जी आंदोलन’ कहा गया। इन प्रदर्शनों में राजधानी काठमांडू की ऐतिहासिक और आधुनिक इमारतों में आगजनी हुई। हालात इतने बिगड़ गए कि तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद छोड़ना पड़ा।



