राजनाथ सिंह का बयान: पीओके अपने आप भारत में शामिल होगा
मोरक्को दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर कब्ज़े के लिए किसी हमले की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह क्षेत्र भारत का हिस्सा है और समय आने पर स्वयं भारत में शामिल होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे

उन्होंने कहा, “पीओके अपने आप आएगा। पीओके में अब मांग होने लगी है। पांच साल पहले मैंने कहा था कि पीओके को हमला कर हड़पने की ज़रूरत नहीं है, वह हमारा है। पीओके के लोग स्वयं कहेंगे कि मैं भी भारत हूं, और वो दिन आने वाला है।”
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती ताकत का ज़िक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “पहले इंटरनेशनल फ़ोरम पर भारत की बातों को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था, जितनी ली जानी चाहिए थी। लेकिन आज जब भारत कुछ कहता है, तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।
रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि जियोपॉलिटिकल चुनौतियों के बावजूद भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। राजनाथ सिंह दो दिन के आधिकारिक दौरे पर मोरक्को में हैं, जहां वे वहां के मंत्रियों से द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा करेंगे।



