प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को लिखा पत्र, जीएसटी रिफॉर्म्स को बताया उपहार, इंश्योरेंस से लेकर घरेलू सामान तक सस्ता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन देशवासियों को बधाई देते हुए एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स को देशवासियों के लिए एक बड़ा उपहार बताया। पीएम ने कहा कि 22 सितंबर से लागू होने वाले इन सुधारों से किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों, मध्यम वर्ग, व्यापारियों, लघु उद्योगों और कुटीर उद्योगों को लाभ मिलेगा।

इस पत्र के जरिए उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों और उनके परिवारों की सुखसमृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए। पीएम मोदी ने लिखा कि नए जीएसटी सुधारों के तहत आवश्यक वस्तुएं जैसे खाना, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट आदि पर टैक्स दर 5 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दी गई है। इसके साथ ही त्योहारों के समय आवश्यक वस्तुओं पर छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से हर नागरिक का जीवन आसान होगा और खरीदारी का अनुभव और बेहतर बनेगा।

इंश्योरेंस से लेकर घर के सामान तक सस्ता

पीएम मोदी ने कहा कि नए जीएसटी रिफॉर्म्स की विशेषता यह है कि अब मुख्य रूप से सिर्फ दो ही दरें रहेंगी। रोजमर्रा की जरूरी चीजें जैसे खाना, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट और कई अन्य सामान अब जीरो टैक्सयानी 5 फीसदी की दर से ही मिलेंगे। बाकी सामानों पर टैक्स दरें भी कम हुई हैं। घर और परिवार से जुड़ी ज़्यादातर चीजें और सेवाएं अब 5 फीसदी टैक्स दर से ही उपलब्ध होंगी यानी इंश्योरेंस से लेकर घर के सामान तक सब सस्ता हुआ है। आने वाले समय में और आसान होता जाएगा। पीएम मोदी ने लिखा कि मुझे ये देखकर अच्छा लगा कि कई दुकानदार और व्यापारियों ने अपने यहांपहले और अबके बोर्ड लगाए हैं, जिसमें लोगों को दिखाया जा रहा है कि कोई सामान कितना सस्ता हो गया है।

छवि

पीएम मोदी ने फिर दिया स्वदेशी पर जोर

एक दिन पहले रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने स्वदेशी अपनाने की अपील की थी। पत्र में पीएम मोदी ने कहा नए रिफॉर्म्स से आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा और कारोबारियों और छोटे उद्योगों को भी सुविधा मिलेगी। पीएम ने देशवासियों से स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब भी लोग कारीगरों और श्रमिकों द्वारा बनाए गए घरेलू सामान खरीदते हैं, तो यह उनके परिवार की रोजीरोटी और युवाओं के रोजगार में योगदान देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।