👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
0:00 left
राज्यसभा चुनाव का आखिरी दौर: बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मतदान, शाम चार बजे आएंगे नतीजे
देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। कुल 37 सीटों में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है, जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण मतदान कराया जा रहा है।
इन 11 सीटों के लिए मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है और शाम चार बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें बिहार की 5 सीटें, ओडिशा की 4 सीटें और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं।
बिहार में 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी रोचक हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, भाजपा के नितिन नवीन और शिवेश कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। पांचवीं सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा और राष्ट्रीय जनता दल के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधा मुकाबला है।
बिहार में मतदान के दौरान कांग्रेस के दो विधायकों से संपर्क नहीं हो पाने की खबर सामने आई है, जिससे राष्ट्रीय जनता दल की चिंता बढ़ती दिख रही है। हालांकि तेजस्वी यादव ने इसे केवल अफवाह बताया है।
ओडिशा में भी चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं और वहां 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव हो रहा है। विपक्षी दल बीजू जनता दल ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है।
भाजपा ने यहां दो उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं और उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है।
बीजू जनता दल ने पार्टी नेता संतृप्त मिश्रा और डॉ. दत्तेश्वर होता को उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों को कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थन प्राप्त है।
चौथी सीट को लेकर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, क्योंकि जीत के लिए जरूरी संख्या किसी भी पक्ष के पास नहीं है। ऐसे में यहां क्रॉस वोटिंग की आशंका भी जताई जा रही है।



