पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा-आजकल लोग जननायक की चोरी करने में लगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर बिना नाम लिए हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को जननायक सोशल मीडिया की ट्रोल करने वाली टीम ने नहीं बनाया है। कर्पूरी ठाकुर को जननायक बिहार के जन–जन ने बनाया है और उनके जीवन को देखकर बनाया था। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं बिहार के लोगों से कहूंगा कि चौकन्ना रहिए। यह जननायक पद कर्पूरी ठाकुर से ही शोभामान है। आजकल लोग जननायक की चोरी करने में लगे हैं। इसलिए मैं बिहार के लोगों से जागृत रहने का आग्रह करूंगा, ताकि कर्पूरी ठाकुर को जनता की तरफ से दिया गया सम्मान कोई चोरी न कर जाए।

पीएम मोदी ने यह बात शनिवार को बिहार में कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी का वर्चुअली उद्घाटन करने के दौरान कही। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने इस यूनिवर्सिटी का नाम ‘भारत रत्न‘ जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा है। कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और शिक्षा के विस्तार में लगाया। उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि समाज का सबसे कमजोर व्यक्ति भी आगे बढ़े। उनके नाम पर बनने वाली यह स्किल यूनिवर्सिटी भी उसी सपने को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

युवाओं को पीएम मोदी ने दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 60,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक केंद्र प्रायोजित योजना पीएम–सेतु की शुरुआत की। इस योजना में 1,000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को हब–एंड–स्पोक मॉडल में उन्नत किया जाना है। इसमें 200 हब आईटीआई और 800 स्पोक आईटीआई शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार लगातार बिहार की शिक्षा संस्थाओं को आधुनिक बनाने में जुटी है। आईआईटी पटना में इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार का काम शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम से भी बिहार के कई बड़े शिक्षा संस्थानों के आधुनिकीकरण का काम शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि एनआईटी पटना के बीटा कैंपस को होनहार छात्रों के लिए खोला गया है। इसके अलावा पटना यूनिवर्सिटी, भूपेन मंडल यूनिवर्सिटी, जय प्रकाश विद्यालय, छपरा और नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी, इन सभी संस्थानों में नए इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव रखी गई है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अच्छे संस्थानों के साथ–साथ नीतीश कुमार की सरकार बिहार के नौजवानों की पढ़ाई का खर्च भी कम कर रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।