इंदौर निगम परिषद सम्मेलन में लव जिहाद के लिए फंडिग के आरोपी अनवर कादरी की पार्षदी खत्म करने का प्रस्ताव पास, कांग्रेस ने किया हंगामा

Date:

-नितिन जैन, चीफ रिपोर्टर

इंदौर। नगर निगम परिषद के सम्मेलन में गुरुवार को एक तिहाई से अधिक बहुमत से अनवर कादरी की पार्षदी खत्म करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। कादरी पर लव जिहाद के लिए फंडिंग करने का आरोप है। कांग्रेसी पार्षदों इस प्रस्ताव का जबरदस्त विरोध किया और नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर गए।

उल्लेखनीय है कि पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद के लिए फंडिग करने के आरोप के बाद उस पर केस दर्ज हुआ था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तत्कालीन संभागायुक्त दीपक सिंह कौ कादरी की पार्षदी खत्म करने के लिए पत्र भी लिखा था। संभागायुक्त ने पुलिस से प्रतिवेदन भी मंगाया था, लेकिन यह कार्रवाई अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। तब तक दीपक सिंह का इंदौर से तबादला भी हो गया। कादरी की पार्षदी खत्म नहीं होने से भाजपा की किरकिरी भी हो रही थी कि अपनी ही सरकार में वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद निगम परिषद सम्मेलन में यह प्रस्ताव लाया गया। इसका कांग्रेस पार्षदों ने जमकर विरोध किया, लेकिन भारी हंगामे के बीच यह प्रस्ताव एक तिहाई से अधिक बहुमत से पास हो गया।

चंदन नगर कांड में घिरे निगमायुक्त

पिछले दिनों चंदन नगर में बिना निगम की अनुमति के सड़कों, गलियों आदि के नाम बदल दिए गए थे। जब भाजपा ने हंगामा मचाया तो निगम के कुछ कर्मचारियों पर कार्रवाई भी हुई थी और बोर्ड हटवाया गया, लेकिन उन कर्मचारियों को फिर से बहाल कर दिया गया है। इस पर भाजपा पार्षद महेश चौधरी ने निगम कमिश्नर दिलीप कुमार यादव से सवाल पूछे, जिसका जवाब वे ठीक से नहीं दे पाए। भाजपा पार्षद ने पूछा कि दोषी कर्मचारियों को 20-22 दिन में बहाल क्यों कर दिया। तब निगमायुक्त ने कहा कि बहाल करने में समय की कोई सीमा नहीं होती, सेम डे भी बहाली की जा सकती है। फिर पार्षद ने पूछा कि जब जांच चल रही है कि तो कैसे बहाल कर दिया। इसका जवाब भी निगमायुक्त नहीं दे पाए, तब सभापति ने कहा कि सात दिन में मामले में जांच कर हमें बताएं।

सड़कों के गड्‌ढों को लेकर विपक्ष हमलावर

परिषद सम्मेलन में विपक्षी पार्षद कई मुद्दे लिखे तख्तियां भी लेकर आए थे। सड़कों के गड्‌ढों को लेकर भी विपक्ष हमलावर दिखा। पार्षद राजू भदौरिया ने महात्मा गांधी की तस्वीर सदन में नहीं लगाए जाने पर आपत्ति ली। उन्होंने राजवाड़ा पर हुई कैबिनेट बैठक के दौरान लगाए गए विज्ञापन, भोज पर सवाल उठाया। पार्षद फौजिया शेख अलीम ने बीआरटीएस को तोड़ने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि डिवाइडर तोड़े क्यों जा रहे है। जनता के पैसे की फिजूलखर्ची क्यों की जा रही है। सम्मेलन में चौराहें पर गर्मी में लगी ग्रीन नेट का मुद्दा भी उठा। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि नेट के आंधी में उड़ने की घटनाएं हुई। उसमें एक महिला की मौत हो गई। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पार्षद योगेश गेंदर को कांग्रेस पार्षद भदौरिया ने गद्दार बोल दिया तो वे नाराज हो गए और सभापति की आसदी तक पहुंच गए और कहा कि भदौरिया पर रासुका लगी है। अपराधी भी पार्षद बन गए हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर पर हमला, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सिराज गांव में 100 साल पुराने मंदिर पर हमले की घटना पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।