0:00
0:00 left
अमेरिका ने किया वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो का विमान जब्त
अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का विमान जब्त कर लिया है अमेरिका ने कहा कि इसे 1.3 करोड़ डॉलर में अवैध रूप से खरीदा गया था और चोरी छिपे ये देश के बाहर ले जाया गया था.अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, फाल्कन 900 ईएक्स विमान को डोमिनिकन रिपब्लिक में जब्त किया गया था और बाद में अमेरिका के फ्लोरिडा भेज दिया गया.. ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि सोमवार को राजधानी सैंटो डोमिंगो के करीबी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद यह फ्लोरिडा पहुंचा.
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस विमान को अमेरिकी एक्सपोर्ट कंट्रोल और पाबंदी कानूनों के उल्लंघन के संदेह में जब्त किया गया है.उन्होंने कहा कि एक जांच में पाया गया है कि मादुरो से जुड़े लोगों ने 2002-2023 में विमान की अवैध खरीदारी के लिए कथित तौर पर कैरिबियाई शैल कंपनी का सहारा लिया था. जिस कंपनी से विमान ख़रीदा गया था वो फ्लोरिडा की थी.अप्रैल 2023 में इस विमान को अवैध रूप से वेनेजुएला ले जाया गया था.
👉 यह भी पढ़ें:
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- Nazca Lines Plane Crash: पेरू में पर्यटकों से भरा विमान क्रैश, 13 लोगों की मौत; 11 विदेशी टूरिस्ट और 2 पायलट थे सवार
- अमेरिका-सऊदी अरब की ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील! क्या सऊदी अरब को मिल सकती है यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी?
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर



