यूक्रेन का दावा: ड्रोन हमले में रूस के 40 से अधिक बमवर्षक विमानों को बनाया निशाना, साइबेरिया तक पहुंचा संघर्ष

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

यूक्रेन का दावा: ड्रोन हमले में रूस के 40 से अधिक बमवर्षक विमानों को बनाया निशाना, साइबेरिया तक पहुंचा संघर्ष

यूक्रेन ने एक बड़े दावे में कहा है कि उसने ड्रोन हमले में रूस के 40 से अधिक रणनीतिक बमवर्षक विमानों को निशाना बनाया है। इसे अब तक रूस की वायुसेना पर सबसे आक्रामक और व्यापक हमला माना जा रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

यूक्रेनी सुरक्षा सेवा एसबीयू (SBU) ने एक बयान में कहा रूस में दुश्मन के रणनीतिक तौर पर अहम बहुत से बमवर्षक विमान आग में जल रहे हैं। यह एक बड़े पैमाने पर चलाया गया विशेष अभियान है, जिसका लक्ष्य रूसी हमलावर विमानों को निष्क्रिय करना है।

How Ukraine's 'Spider Web' attacked Russia's nuclear-capable strategic  bombers in Siberia - The Economic Times

एसबीयू द्वारा जारी एक नाटकीय वीडियो में रूस के साइबेरिया के इर्कुत्स्क स्थित बेलाया सैन्य अड्डे को निशाना बनाते हुए धमाकों और धुएं के दृश्य दिखाए गए हैं। वीडियो के मुताबिक मरमांस्क क्षेत्र के ओलेन्या सैन्य अड्डे पर भी हमला हुआ है।

साइबेरिया में पहली बार हमला, इर्कुत्स्क के गवर्नर ने पुष्टि की

इर्कुत्स्क के गवर्नर इगोर कोबवेज़ ने एक वीडियो साझा कर कहा कि श्रेडली गांव की एक सैन्य इकाई में आग और धुआं देखा गया है। उन्होंने इसे साइबेरिया में इस तरह का पहला हमला बताया।

रूसी मीडिया ने भी इन हमलों की पुष्टि करते हुए बताया है कि एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय था और कुछ ड्रोन को मार गिराया गया।

जवाबी हमला: रूस का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन और मिसाइल अटैक

यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस ने जवाबी कार्रवाई में 472 ड्रोन और सात बैलिस्टिक व क्रूज़ मिसाइलें दागीं। यूक्रेन का दावा है कि उसने इनमें से 385 हवाई लक्ष्यों को नाकाम कर दिया।

यह ताजा घटनाक्रम दिखाता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध अब रणनीतिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नई दिशा में प्रवेश कर चुका है, जो इस संघर्ष को और भी व्यापक और गंभीर बना सकता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।