0:00
0:00 left
सज़ा के बावजूद उम्मीदवारी जारी रखेंगे ट्रम्प
न्यूयॉर्क में एक ऐतिहासिक मुक़दमे में दोषी क़रार दिए जाने के बाद भी ट्रंप का राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव अभियान जारी रहेगा. ट्रंप की एक अधिवक्ता ने ये बात बीबीसी से कही है.अदालत ने ट्रंप को साल 2016 में अपने चुनावी अभियान से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को रिश्वत देने के लिए कारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी के आरोप में दोषी पाया है.ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्हें किसी अपराध का दोषी पाया गया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया नाविकों की सुरक्षा का मामला
- Trump-Iran Nuclear Deal: ट्रंप का सबसे बड़ा दावा! ‘ईरान कभी नहीं बनाएगा परमाणु हथियार’, क्या Middle East में खत्म होने जा रहा है दशकों पुराना संकट?
हालांकि ट्रंप का कहना है कि ये मुक़दमा राजनीति से प्रेरित था और अदालती कार्रवाई में धोखाधड़ी हुई है.ट्रंप की अधिवक्ता अलीना हब्बा ने बीबीसी से कहा है कि ट्रंप ‘राजनीतिक और चयनात्मक मुक़दमे का शिकार हुए हैं.’मैनहेटन की अदालत में 7 सप्ताह तक चली अदालती कार्रवाई के बाद ट्रंप को सभी 34 आरोपों में दोषी पाया गया है.
ट्रंप को 11 जुलाई को सज़ा सुनाई जाएगी. हालांकि ट्रंप ने कहा है कि वो अदालत के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने जा रहे हैं. अदालती कार्रवाई के दौरान ट्रंप के साथ रहीं अधिवक्ता हब्बा का कहना है कि अगर ट्रंप जेल भी चले गए तब भी वो नवंबर में होने वाली राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी जारी रखेंगे.



