झोब, बलूचिस्तान में आतंकियों का हमला: बस से उतारकर नौ यात्रियों की हत्या
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के झोब ज़िले में गुरुवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भीषण घटना को अंजाम दिया। उन्होंने दो यात्री बसों को रोककर उनमें सवार पंजाब के नौ यात्रियों को जबरन नीचे उतारा और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- US-Iran War: इराक में नया मोर्चा, अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला; होर्मुज में 6,000 नाविक फंसे
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
यह घटना उस समय घटी जब सरकारी अधिकारियों के मुताबिक अज्ञात बंदूकधारियों ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर रखी थी। बसें बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से पंजाब की ओर जा रही थीं।
जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने कलात, मस्तुंग और झोब जैसे क्षेत्रों में हमले किए हैं। इस हमले ने क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।



