👉 यह भी पढ़ें:
- अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, सशस्त्र बलों के 70 जवानों को वीरता पुरस्कार
- यूपी में शुभांशु शुक्ला के नाम से छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी सरकार, सीएम योगी ने की घोषणा, लखनऊ में हुआ जोरदार स्वागत
- लेह में रणबीर सिंह की फिल्म धुरंधर की शूटिंग के दौरान फूड पॉइजनिंग से 116 क्रू मेंबर बीमार, 600 लोगों ने खाया था खाना
- नासा के एक्सिओम-4 मिशन से लौटे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत
- शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी, पीएम मोदी बोले-एक अरब से ज्यादा सपनों को दी प्रेरणा
- वापसी से पहले बोले शुभांशु शुक्ला-अंतरिक्ष से भारत आज भी सारे जहां से अच्छा दिखता है
0:00 left
एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को धरती पर लौटेंगे
एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके तीन अन्य साथी 14 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से धरती पर वापसी करेंगे। नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “हम कार्यक्रम पर काम कर रहे हैं और एक्सिओम-4 मिशन की प्रगति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। मिशन को निर्धारित समय पर अनडॉक करना आवश्यक है। वर्तमान योजना के अनुसार अनडॉकिंग की तारीख 14 जुलाई तय की गई है।”
गौरतलब है कि एक्सिओम-4 मिशन की शुरुआत 25 जून को हुई थी, जब इसे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने करीब 28 घंटे की यात्रा के बाद 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सफलतापूर्वक डॉक किया।
इस मिशन के माध्यम से अंतरिक्ष में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग और तकनीकी परीक्षण किए जा रहे हैं, और अब यह अपने समापन की ओर बढ़ रहा है।



