0:00
0:00 left
यूरोप का मजबूत समर्थन: जेलेंस्की को मिला एकजुटता का भरोसा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हालिया घटनाओं के बाद यूरोप से स्पष्ट समर्थन मिलने की बात कही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यूरोपीय देशों से उन्हें पहले से अधिक एकजुटता और सहयोग की इच्छा देखने को मिल रही है।उन्होंने कहा, “हर कोई वास्तविक शांति हासिल करने के मुद्दे पर एकजुट है। हमें ठोस सुरक्षा गारंटी चाहिए, और यही पूरे यूरोप की मांग है।
जेलेंस्की ने यह भी स्वीकार किया कि अमेरिका यूक्रेन के लिए अहम सहयोगी है और उन्होंने हर मदद के लिए अमेरिका का आभार व्यक्त किया।इससे पहले रविवार को लंदन में यूरोपीय नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें जेलेंस्की भी मौजूद थे। इस बैठक में यूक्रेन की सुरक्षा और समर्थन को लेकर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेलेंस्की खनिज समझौते के बदले अमेरिका से सुरक्षा गारंटी चाहते हैं।
बीते शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हो गई थी। इस दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी जेलेंस्की पर कड़े हमले किए।इस बहस के बाद यूरोप के कई देशों ने खुलकर यूक्रेन का समर्थन किया, जिससे जेलेंस्की को और मजबूती मिली।
👉 यह भी पढ़ें:
- क्रिवी रिह में रूसी ड्रोन का कहर: शॉपिंग सेंटर पर दोहरी स्ट्राइक, 130 घायल
- US-Iran Tensions: ‘आज चुप रहे तो कल यूरोप भी निशाने पर होगा’—ईरान की जर्मनी से बड़ी चेतावनी, अमेरिका पर गंभीर आरोप
- Europe Heatwave 2026: भीषण Heatwave ने ली 1,300 से ज्यादा जानें! WHO की चेतावनी- ‘Silent Killer’ बन रही है गर्मी
- NEET Paper Leak Protest: प्रकाश राज भी उतरे ‘Cockroach Movement’ के समर्थन में, 6 जून को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन
- Nuclear Plant Attack Alert: यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमला, IAEA चीफ की चेतावनी—‘यह आग से खेलने जैसा’
- पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता



