ऑस्कर 2025: ‘अनोरा’ की धूम, ज़ोई सल्दाना की भावुक जीत और ‘ड्यून: पार्ट टू’ की सफलता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ऑस्कर 2025: ‘अनोरा’ की धूम, ज़ोई सल्दाना की भावुक जीत और ‘ड्यून: पार्ट टू’ की सफलता

लॉस एंजिल्स में आयोजित ऑस्कर अवॉर्ड 2025 समारोह शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। इस बार का ऑस्कर एक बेहद खास फिल्म ‘अनोरा’ के नाम रहा, जो सेक्स वर्कर की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस सहित कुल 5 अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

Oscars 2025 - इस दिन होगी ऑस्कर 2025 नॉमिनेशन की घोषणा, लॉस एंजेलिस में हुई  तबाही के बाद हुआ बदलाव - oscar 2025 nomination announcement date further  pushed to 23rd jan due

एंड्रिअन ब्रॉडी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

एंड्रिअन ब्रॉडी को फिल्म ‘द ब्रुटलिस्ट’ में दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार भी ‘द ब्रुटलिस्ट’ को मिला, जिसे ब्रिटिश सिनेमैटोग्राफर लॉल क्राउली ने हासिल किया।

ज़ोई सल्दाना ने जीता पहला ऑस्कर, मंच पर छलके आंसू

ज़ोई सल्दाना को फिल्म ‘एमिलिया पेरेज़’ में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। यह उनका पहला ऑस्कर अवॉर्ड था, जिसे जीतने के बाद वे भावुक हो गईं। अवॉर्ड स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा,
“मैं डोमिनिकन मूल की पहली अमेरिकी हूं जिसे यह पुरस्कार मिला है, लेकिन मैं आखिरी नहीं हूं।”

ब्राज़ील की ‘आई एम स्टिल हेयर’ को मिला बेस्ट इंटरनेशनल फीचर अवॉर्ड

ब्राज़ील की फिल्म ‘आई एम स्टिल हेयर’ को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का सम्मान मिला। यह फिल्म ब्राजील के राजनीतिज्ञ रूबेन्स पइवा की रहस्यमयी गुमशुदगी पर आधारित है। अवॉर्ड की घोषणा के दौरान थिएटर तालियों से गूंज उठा।

‘ड्यून: पार्ट टू’ ने जीते दो ऑस्कर

साइंस-फिक्शन फिल्म ‘ड्यून: पार्ट टू’ ने बेस्ट साउंड और बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में दो ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए। यह फिल्म फ्रैंक हरबर्ट के उपन्यास ‘ड्यून’ पर आधारित है और पहले से ही काफी सराही जा चुकी है।

इस साल का ऑस्कर समारोह बेहतरीन फिल्मों और भावुक पलों से भरा रहा, जहां सिनेमा के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया गया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गणेश विसर्जन 2026: हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से परंपरा और तकनीक का संगम

गणेश विसर्जन 2026 में इंदौर नगर निगम ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म तकनीक का उपयोग किया है। यह परंपरा और तकनीक का अनूठा मेल है।

इंदौर हाईकोर्ट ने लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर सख्त कार्रवाई का आदेश

इंदौर हाईकोर्ट ने लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर सख्त कार्रवाई का आदेश जारी किया है। अदालत ने प्रशासन को नियम पालन के निर्देश दिए।

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।