पाकिस्तान ; पैसेंजर ट्रेन हमला , 300 बंधकों को बचाया गया- सेना
बलूचिस्तान प्रांत में चरमपंथियों द्वारा एक पैसेंजर ट्रेन पर हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने बड़ा सैन्य अभियान चलाकर 300 बंधकों को मुक्त करा लिया।
अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन में 100 सुरक्षा बलों के जवान भी सवार थे। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान में 33 चरमपंथी मारे गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- US-Iran War: इराक में नया मोर्चा, अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला; होर्मुज में 6,000 नाविक फंसे
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ऑपरेशन शुरू होने से पहले 21 नागरिकों और 4 सैनिकों को गोली मार दी थी। सेना अभी भी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
स्थानीय खबरों के अनुसार, चरमपंथियों ने प्रशासन को 48 घंटे के अंदर बलोच राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की धमकी दी थी, अन्यथा वे बंधकों को मारने की चेतावनी दे रहे थे।
यह हमला मंगलवार को हुआ जब क्वेटा से पेशावर जा रही जाफ़र एक्सप्रेस पर 400 से अधिक यात्री सवार थे और आतंकियों ने इस पर धावा बोल दिया।



