👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का विवादित बयान, कहा-सोनिया गांधी की रगों में इटैलियन खून
0:00 left
परमाणु हथियार नहीं , लेकिन तकनीक पर हक कायम” – जिनेवा वार्ता से पहले ईरान का बड़ा बयान
अब्बास अरागची ने साफ कहा है कि ईरान किसी भी हाल में परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। हालांकि, उन्होंने दो टूक शब्दों में यह भी दोहराया कि उनका देश अपने नागरिकों के लिए शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक के उपयोग का अधिकार कभी नहीं छोड़ेगा।
यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव बना हुआ है।
इसी पृष्ठभूमि में दोनों देशों के अधिकारियों की एक अहम बैठक 26 फरवरी, गुरुवार को जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में प्रस्तावित है।
अराग़ची ने कहा कि पिछली बैठकों में बनी समझ के आधार पर ईरान जल्द से जल्द एक न्यायसंगत और संतुलित समझौते तक पहुंचने के दृढ़ इरादे के साथ जिनेवा में अमेरिका के साथ वार्ता फिर शुरू करेगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता संभव है — लेकिन “यह तभी होगा जब कूटनीति को प्राथमिकता दी जाएगी।”



