👉 यह भी पढ़ें:
- क्रीमिया में बड़ा विमान हादसा: रूसी सेना का एएन-26 क्रैश, 29 लोगों की मौत
- कतर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, छह लोगों की मौत, एक की तलाश जारी
- अमेरिका के एरिज़ोना में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, घर की छत से टकराया; तीन लोग घायल
- असम में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दो पायलट शहीद
- बेहतर इलाज की उम्मीद बनी आखिरी उड़ान: रांची-दिल्ली हवाई एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, सातों की मौत
- टेकऑफ के मिनटों बाद तबाही: कोलंबिया में विमान क्रैश, सांसद समेत 15 की मौत
0:00 left
नई दिल्ली। सूडान से एक विमान हादसे की खबर आ रही है। यहां एक सैन्य विमान ओमडुरमैन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 19 लोग मारे गए और पांच लोगों के घायल होने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना की ओर से दिए गए एक बयान में कहा गया कि दुर्घटना में सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए। दुर्घटना के पीछे की मुख्य वजह को लेकर कोई जानकारी नहीं है। सूडानी आर्मी की रिपोर्ट के मुताबिक सेना का एंटोनोव विमान मंगलवार (24 फरवरी) को ओमडुरमैन के उत्तर में वाडी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसकी जानकारी आज बुधवार को जारी की गई है। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 19 है। इसके साथ ही पांच नागरिक घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
सूडान में बिगड़ते जा रहे हालात
सूडान 2023 से गृहयुद्ध की स्थिति में है, जब देश की सेना और कुख्यात अर्धसैनिक समूह, रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच का तनाव एक युद्ध में तब्दील हो गया। यह संघर्ष शहरी क्षेत्रों खासकर दारफुर क्षेत्र को तहस–नहस कर रहा है। हाल के महीनों में खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सेना ने आरएसएफ के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।



