असम में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दो पायलट शहीद
असम में भारतीय वायु सेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा राज्य के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाके में हुआ। इस दुखद दुर्घटना में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- India Crime News: उड़ती फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, यात्री हिरासत में; सुरक्षा पर उठे सवाल
- IAF Aircraft Crash: असम के जोरहाट में इडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश, पांच जवान शहीद
- हवा में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप! 170 यात्रियों से भरी Air Arabia Flight की इमरजेंसी लैंडिंग
- Air India Flight Emergency: उड़ान के बीच अचानक मचा हड़कंप! Bird Strike के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
वायु सेना के अधिकारियों के अनुसार यह विमान एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकला था। इसने गुरुवार शाम को जोरहाट वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क नियंत्रण कक्ष से टूट गया और वह अचानक रडार से गायब हो गया।
इसके बाद भारतीय वायु सेना ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया। हादसे वाली जगह जोरहाट वायुसेना अड्डे से लगभग 60 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। काफी खोजबीन के बाद विमान का मलबा कार्बी आंगलोंग के दुर्गम इलाके में मिला।
वायु सेना ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच दल यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
गौरतलब है कि सुखोई-30 एमकेआई भारतीय वायु सेना के सबसे शक्तिशाली और आधुनिक लड़ाकू विमानों में से एक है। इस हादसे से वायु सेना को बड़ा नुकसान हुआ है।



