क्रीमिया में बड़ा विमान हादसा: रूसी सेना का एएन-26 क्रैश, 29 लोगों की मौत
काले सागर क्षेत्र में स्थित क्रीमिया से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां रूस की सेना का परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 29 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- Nazca Lines Plane Crash: पेरू में पर्यटकों से भरा विमान क्रैश, 13 लोगों की मौत; 11 विदेशी टूरिस्ट और 2 पायलट थे सवार
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- France Plane Crash: फ्रांस में पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों सहित 11 की मौत
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सैन्य परिवहन विमान एएन-26 उड़ान के दौरान एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा मंगलवार शाम करीब छह बजे हुआ, जब विमान से अचानक संपर्क टूट गया।
प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।
रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इलाका
जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह क्रीमिया का पहाड़ी प्रायद्वीपीय क्षेत्र है, जो काले सागर के किनारे स्थित है। यह इलाका 2014 में रूस ने अपने नियंत्रण में ले लिया था, जबकि इससे पहले यह यूक्रेन का हिस्सा था।
पुराना विमान, बार-बार हादसे
एएन-26 विमान 1960 के दशक से सेवा में है और हाल के वर्षों में इसके कई हादसे सामने आ चुके हैं। साल 2022 में यूक्रेन के जापोरिज्या क्षेत्र में भी ऐसा ही एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जबकि 2020 में हुए हादसे में 27 लोगों की जान गई थी।
फिलहाल इस हादसे ने एक बार फिर पुराने सैन्य विमानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।



