लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर के पेको रोड इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक मौलाना अमीर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। पिंडी स्टॉप के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसकी कार को निशाना बनया। फायरिंग के दौरान अमीर हमजा के हाथ में गोली लगी है।
बताया जाता है कि गुरुवार सुबह पाकिस्तान के लाहौर में कार में बैठे लश्कर ए तैयबा के संस्थापक आतंकी आमिर हमजा पर एक अज्ञात बाइकसवार बंदूकधारी ने लाहौर के पैको रोड पर पिंडी स्टॉप के पास अंधाधुंध गोलियां बरसा चला दीं। हमला उस समय हुआ जब आमिर हमजा एक स्थानीय समाचार चैनल में इंटरव्यू देकर अपने घर जा रहा था। हमले में आमिर हमजा के दाहिने हाथ में गोली लगी है। बताया जाता है कि गोली उसके दाहिने हाथ को छूकर निकल गई। प्राथमिक इलाज के बाद आमिर हमजा को लाहौर पुलिस की सुरक्षा में घर भेज दिया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
हमजा प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 17 संस्थापक सदस्यों में से एक माना जाता है। वह लंबे समय से आतंकी नेटवर्क के लिए फंडिंग, भर्ती और गिरफ्तार आतंकियों की रिहाई जैसे कामों में सक्रिय रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका के राजकोष विभाग ने 2012 में अमीर हमजा को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। उस पर भारत में कई आतंकी साजिशों में शामिल होने के आरोप हैं। 2005 में भारतीय विज्ञान संस्थान पर हुए हमले में भी वह शामिल बताया जाता है।



