कोलकाता। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। वहां उन्हें बाराबनी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित सभा में टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चार मई के बाद तृणमूल के गुंडों की सफाई शुरू हो जाएगी।
सीएम योगी ने कहा कि मैं आपसे इस बात की अपील करने आया हूं कि जिन लोगों के कारण पिछले 15 वर्षों से बंगाल के सामने पहचान का संकट है, जिन्होंने बंगाल को टेरर का अड्डा बना दिया हो, वो टीएमसी अब नहीं चाहिए। इन लोगों ने यहां पर आम जनमानस के सामने, नौजवानों के सामने, बेटी-बहनों के सामने भय का माहौल पैदा किया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में होंगे शामिल, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ‘खेला’
- TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट के समन बाद भी नहीं हुईं पेश
- आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का दर्द, बोलीं-बदनाम किया, झूठे आरोप लगाए
- नूडल्स की तरह कानून बनाए जा रहे हैं’: डेरेक ओ’ब्रायन का सरकार पर बड़ा हमला, संसद में बिल पास करने की रफ्तार पर उठाए सवाल
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- Priyanka Chaturvedi : शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सीएम योगी पर साधा निशाना-लोकसभा चुनाव जैसा विधानसभा में होगा हाल
यूपी का दिया उदाहरण
सीएम योगी ने कहा कि बहनों और भाइयों आज आप देख रहे होंगे जब उत्तर प्रदेश के अंदर माफिया की हड्डी और पसली को यूपी का बुलडोजर ठीक करता है। उसकी संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर के गरीबों का आवास बनाती है तो माफिया राज समाप्त हो जाता है। आज यूपी में ना कर्फ्यू है ना दंगा है, यूपी में अब सब चंगा है। याद करिए पहले राम जन्मभूमि के लिए हमें आंदोलन करना पड़ता था, राम भक्तों पर गोलियां चलती थी।
मोदी है तो सब मुमकिन है
सीएम योगी ने कहा कि अब अयोध्या में भगवान राम का दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनकर के खड़ा हो गया है, क्या कांग्रेस रोक पाई? क्या समाजवादी पार्टी रोक पाई? क्या टीएमसी रोक पाएगी? इसकी गारंटी केवल और केवल मोदी की ही गारंटी हो सकती है, मोदी है तो मुमकिन है। ये गारंटी केवल बीजेपी दे सकती है, कि दंगा नहीं होगा, कर्फ्यू नहीं लगेगा लेकिन गौ माता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे।



