धार्मिक विवाद में फंसी इजराइली सरकार: नेतन्याहू का गठबंधन अल्पमत में, राजनीतिक अस्थिरता गहराई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

धार्मिक विवाद में फंसी इजराइली सरकार: नेतन्याहू का गठबंधन अल्पमत में, राजनीतिक अस्थिरता गहराई

ईरान, सीरिया और फिलिस्तीन जैसे इस्लामिक देशों के साथ युद्ध झेल रहे इजराइल में अब आंतरिक राजनीतिक संकट भी गहराता जा रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार अल्पमत में आ गई है, क्योंकि उनकी गठबंधन सहयोगी शास पार्टी ने समर्थन वापस ले लिया। इससे एक दिन पहले यूनाइटेड टोरा जूडाइज्म (UTJ) पार्टी ने भी गठबंधन से अलग होने की घोषणा की थी।

👉 यह भी पढ़ें:

ईरान नहीं, नेतन्याहू को अपनों ने लूटा... आखिर क्या है हरेदी ड्राफ्ट बिल जिस  पर इजराइल में छिड़ा विवाद | Netanyahu haredi draft bill israel government  crisis

120 सीटों वाली इजराइली संसद में सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सीटों की ज़रूरत होती है। दोनों दलों के समर्थन वापस लेने के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के पास अब सिर्फ 50 सीटें बची हैं।

क्यों टूटा गठबंधन?

गठबंधन टूटने की वजह एक संवेदनशील धार्मिक मुद्दा बना — अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स (अति रूढ़िवादी) यहूदी छात्रों को अनिवार्य सैन्य सेवा से मिलने वाली छूट।
नेतन्याहू सरकार ने हाल ही में इस छूट को सीमित करने का प्रस्ताव रखा था, जिसके विरोध में शास और UTJ ने सरकार से दूरी बना ली।

शास पार्टी ने कहा,
“भारी मन से हमें यह स्वीकार करना पड़ रहा है कि हम अब सरकार का हिस्सा नहीं रह सकते। हालांकि हम सरकार को अस्थिर करने का प्रयास नहीं करेंगे और कुछ कानूनों पर समर्थन दे सकते हैं।”

धार्मिक बनाम राष्ट्रहित की बहस

दोनों दलों का कहना है कि धार्मिक छात्रों को सेना में भर्ती करने से उनकी धार्मिक जीवनशैली को खतरा होता है।
लेकिन, दूसरी ओर, युद्ध के हालात में कई यहूदी इजराइली इस छूट को “विशेषाधिकार” मानते हैं और इसके विरोध में हैं। गाजा युद्ध में सैकड़ों सैनिकों की मौत के बाद यह नाराजगी और गहरी हो गई है। कई लोगों का मानना है कि अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स समुदाय युद्ध की ज़िम्मेदारी से पीछे हट रहा है।

सरकार गिरेगी या अस्थिरता बढ़ेगी?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह विवाद नेतन्याहू सरकार को तुरंत नहीं गिराएगा, लेकिन इससे इस्राइल की राजनीति में भारी अस्थिरता जरूर आ सकती है।
गाजा में युद्धविराम को लेकर चल रही बातचीत, और लेबनान व सीरिया में जारी संघर्षों के बीच, नेतन्याहू को अंदर और बाहर — दोनों मोर्चों पर कड़े राजनीतिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।