👉 यह भी पढ़ें:
- Iran-US War: ईरान पर अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राइक, ट्रंप की धमकी के बाद मचा हड़कंप; मिस्र के पोर्ट पर अमेरिकी LNG जहाज में ड्रोन से आग
- Iran vs US Tension: अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान पर किए हमले, होर्मुज स्ट्रेट बना जंग का नया केंद्र; ट्रंप की चेतावनी के बाद बढ़ा तनाव
- US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर बड़ा एक्शन, नए प्रतिबंधों के बीच सैन्य हमले की चेतावनी,
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- Donald Trump की ईरान को सीधी धमकी! ‘मेरी हत्या की कोशिश हुई तो 1000 मिसाइलें तैयार’, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा?
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
0:00 left
नई दिल्ली। अमेरिका–इजरायल के हमलों के बीच ईरान ने मिडिल ईस्ट खासकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। ईरानी सेना ने दुबई के मशहूर लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब को भी अपना निशाना बनाया है। बताजा जाता है कि इस होटल से एक ड्रोन के टकराने के बाद आग की लपटें उठने लगीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान ने अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों के जवाब में संयुक्त अरब अमीरात पर 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन से हमला किया। मुख्य निशाना अबु धाबी के पास स्थित अल–धफरा एयर बेस था। यूएई की मिसाइल रक्षा प्रणालियों ने अधिकांश मिसाइलें और ड्रोन हवा में ही नष्ट कर दिए, लेकिन गिरते मलबे ने दुबई के पांच प्रमुख स्थानों हवाई अड्डा, बुर्ज अल अरब, पाम जुमेराह, बुर्ज खलीफा क्षेत्र और जेबल अली बंदरगाह को नुकसान पहुंचाया। इस हमले में कुल आठ लोग घायल हुए हैं।
दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक ड्रोन को रोका गया था। उसका मलबा बुर्ज अरब के बाहरी हिस्से से टकरा गया, जिससे हल्की आग लग गई। हालांकि गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है। बयान में आगे कहा गया कि सिविल डिफेंस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और घटना पर काबू पा लिया है। बुर्ज अल–अरब होटल को दुनिया का पहला सेवन–स्टार होटल भी कहा जाता है। ईरान ने इसके अलावा द पाम होटल और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया है। दुबई के मीडिया ऑफिस ने एक्स पर लिखा कि दुबई इंटरनेशनल के एक कॉन्कोर्स को एक घटना में मामूली नुकसान हुआ, जिस पर जल्दी से काबू कर लिया गया। बताया गया कि घटना में 4 लोग घायल हुए हैं।



