👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- त्रिची से सिंगापुर जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 127 यात्रियों के बीच मची हलचल
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
0:00 left
कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला: फ्यूल टैंक में लगी आग, लगातार बढ़ते हमलों से बढ़ी चिंता
कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर ड्रोन हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुवैत के उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, एक ड्रोन ने एयरपोर्ट के फ्यूल टैंक को निशाना बनाया, जिससे आग लग गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि सीमित नुकसान जरूर हुआ है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के प्रारंभिक बयान के मुताबिक, हमले के तुरंत बाद आपातकालीन प्रक्रियाएं लागू कर दी गईं और दमकलकर्मियों को मौके पर तैनात कर आग पर काबू पा लिया गया। स्थिति को तेजी से नियंत्रण में ले लिया गया।
28 फरवरी को शुरू हुए क्षेत्रीय संघर्ष के बाद से हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है, और तब से कुवैत एयरपोर्ट कई बार हमलों की चपेट में आ चुका है।
14 मार्च को भी कई ड्रोन के जरिए एयरपोर्ट के रडार सिस्टम को निशाना बनाया गया था, जबकि 8 मार्च को ईंधन टैंकों पर हमला हुआ था। इससे पहले एक अन्य हमले में यात्री टर्मिनल प्रभावित हुआ था, जिसमें कई लोग मामूली रूप से घायल हुए थे।
लगातार हो रहे इन हमलों ने खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।



