0:00
0:00 left
ट्रंप और शिनबाम की बातचीत के अलग अलग बयान
मैक्सिको की राष्ट्रपति शिनबाम और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई चर्चा को लेकर दोनों देशों के अलग अलग बयान सामने आए हैं दरअसल बातचीत के बाद ट्रम्प के बयान को लेकर शिनबाम ने कहा है कि अमेरिका अपने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई उनकी बातचीत के बारे में स्पष्ट जानकारी दे.
ट्रंप ने कहा था कि शिनबाम ने मैक्सिको से अवैध प्रवासन को रोकने पर सहमति जताई है , जिससे अमेरिका की दक्षिणी सीमा बंद हो जाएगी.
ट्रंप के बयान के बाद मैक्सिको की राष्ट्रपति. शिनबाम ने कहा कि उन्होंने केवल मेक्सिको की स्थिति को दोहराया है, जिसमें उन्होंने सीमा को बंद करने की बजाय दोनों देशों की सरकारों और लोगों के बीच मजबूत संबंध बनाने की बात कही.
गौरतलब है कि पूर्व में ट्रंप ने घोषणा की थी कि जनवरी में कार्यकाल शुरू होने के बाद वे मैक्सिको और कनाडा पर 25 फ़ीसदी का टैरिफ लगाएंगे.ट्रंप ने कहा था इम्पोर्ट ड्यूटी में मैक्सिको और कनाडा को केवल तब छूट दी जाएगी जब दोनों देश अमेरिका की तरफ हो रहे अवैध प्रवासन और ड्रग तस्करी को रोकेंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया नाविकों की सुरक्षा का मामला
- Trump-Iran Nuclear Deal: ट्रंप का सबसे बड़ा दावा! ‘ईरान कभी नहीं बनाएगा परमाणु हथियार’, क्या Middle East में खत्म होने जा रहा है दशकों पुराना संकट?



