0:00
0:00 left
ईवीएम का मंदिर बने, पीएम और शाह की प्रतिमा लगे ; राउत
महाराष्ट्र मे चुनाव परिणाम के बाद से ईवीएम पर फिर सवाल उठ रहे हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने जहां ईवीएम के खिलाफ जागरूकता को लेकर यात्रा निकालने और अभियान चलाने की बात कही वहीं अब शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भी ईवीएम को लेकर बयान दिया है संजय राउत ने महायुति और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईवीएम का तीन मूर्ति वाला मंदिर बनना चाहिए। एक तरफ पीएम दूसरी तरफ अमित शाह और बीच में ईवीएम
सांसद संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र से जुड़ी सभी बातें दिल्ली में तय की जाएंगी। एकनाथ शिंदे और अजित पवार को अपने मुद्दे रखने के लिए बार-बार दिल्ली आना पड़ेगा। उन्हें पीएम और अमित शाह की बात सुननी होगी। अजित पवार हमेशा डिप्टी सीएम थे और वह डिप्टी सीएम ही बनेंगे। उनके चेहरे की चमक जो लोकसभा चुनाव के बाद गायब हो गई थी, अब लौट आई है, यह ईवीएम का चमत्कार है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
- चीन की रेगिस्तान में ‘न्यूक्लियर फोर्ट्रेस’! अमेरिका को जवाब देने की तैयारी, शिनजियांग में बन रहा विशाल गुप्त सैन्य अड्डा
- बंगाल में सत्ता बदलते ही बदला पुलिस का रुख, ममता-अभिषेक हुए दूर, मोदी-शाह बने नई पसंद
- मातृशक्ति से बनेगा विकसित भारत — महिला आरक्षण पर प्रधानमंत्री का बड़ा संदेश
- रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सागर, सरयू तट से मंदिरों तक गूंजा भक्ति का उल्लास
- पश्चिम बंगाल में सरस्वती प्रतिमाओं से तोड़फोड़, शुवेंदु अधिकारी ने जताई चिंता



