0:00
0:00 left
ब्रिटेन के यूक्रेन को समर्थन देने से तिलमिलाया रूस, मचा सकता है अफरा-तफरी
रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से जंग जारी है। इस बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा कि रूस की खुफिया एजेंसी लंदन में अफरा-तफरा मचाना चाहती है। यह दावा ब्रिटेन की घरेलू खुफिया सेवा के प्रमुख ने किया।उनका कहना है कि यूक्रेन को समर्थन देने के लिए रूस ब्रिटेन में अफरा-तफरी मचाने पर आमादा है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि एमआई 5 ने जनवरी 2022 से अब तक ईरान समर्थित 20 साजिशों का जवाब दिया है, जो ब्रिटिश में रहने वाले लोगों को नुकसान पहुंचा सकती थी।
ब्रिटेन की घरेलू खुफिया सेवा के प्रमुख केन मैक्कलम ने कहा कि रूस और ईरान ने ब्रिटिश धरती पर अपना काम करने के लिए अपराधियों और निजी खुफिया अधिकारियों को नियुक्त करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को रूस की ओर से आक्रामक गतिविधियां जारी रहने की उम्मीद करनी चाहिए क्योंकि उसकी सैन्य खुफिया एजेंसी जीआरयू देश की सड़कों पर अफरा-तफरी मचाने के लिए लगातार अभियान चलाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश ने मचाई धूम
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- NEET Paper Leak Protest: प्रकाश राज भी उतरे ‘Cockroach Movement’ के समर्थन में, 6 जून को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण मानवरहित हमला, भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत
- पंजाब में धमाकों से दहशत: जालंधर के बाद अमृतसर आर्मी कैंप के पास विस्फोट, जांच तेज



