पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, पांच लोगों की मौत, मरने वालों में मोलाना हक्कानी भी शामिल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रदेश के अकोरा खट्टक स्थित मदरसा दारुल उलूम हक्कानिया में जोरदार धमाका हुआ। इसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। धमाका इतनी तेज था कि इसकी गूंज दूर–दूर तक सुनाई दी। इस हमले में जमीयत उलेमा–ए–इस्लाम–समी के प्रमुख मौलाना हमीदुल हक हक्कानी की भी मौत हो गई। वे तालिबान के जनक कहे जाने वाले मौलाना समीउल हक हक्कानी के बेटे थे।

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हमीद ने पुष्टि की कि यह आत्मघाती हमला था और इसका निशाना मौलाना हमीदुल हक थे। उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और विस्फोट के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दारुल उलूम हक्कानिया मदरसा कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा के लिए कुख्यात है और इसे तालिबान नेताओं की शिक्षा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इस हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सांसद भी रह चुका था हक्कानी

मौलाना हमीदुल हक हक्कानी सांसद भी रह चुका था। साल 2018 में अपने पिता मौलाना समीउल हक की हत्या के बाद वो जमीयत उलेमा–ए–इस्लाम–समी का प्रमुख बना था। उसके पिता, मौलाना समीउल हक को फादर ऑफ तालिबान कहा जाता था और वह अफगान तालिबान के कट्टर समर्थक थे। साल 1947 में स्थापित, दारुल उलूम हक्कानिया पाकिस्तान के सबसे प्रभावशाली इस्लामी मदरसों में से एक है। इसे मौलाना समीउल हक के पिता, मौलाना अब्दुल हक हक्कानी ने स्थापित किया था। हालांकि यह मदरसा हमेशा विवादों में रहा है।

पाकिस्तान के पीएम ने जताया शोक

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने इस हमले को आतंकवाद के कायरतापूर्ण और जघन्य कृत्य करार दिया है। शहबाज शरीफ के ऑफिस से जारी बयान के मुताबकि सरकार नजर बनाए हुए है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि आतंकी हमले, आतंकवाद के खिलाफ हमारी कार्रवाई को रोक नहीं कर सकते। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने एक्स पर लिखा कि हम, देश से सभी प्रकार के आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दुश्मन, देश में अस्थिरता पैदा करने की घिनौनी साजिश रच रहा है। हम दुश्मन की हर साजिश को नाकाम कर देंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।