0:00
0:00 left
अमेरिका ने लगाया चीनी नागरिक पर जासूसी का आरोप
अमेरिका में रहने वाले चीनी व्यक्ति पर अमेरिका ने चीन की खुफिया एजेंसी का जासूस होने का आरोप लगाया गया है.अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने कहा कि 67 वर्षीय चीनी नागरिक युआनजुं टांग को न्यूयॉर्क से गिरफ़्तार किया गया था.
चीनी नागरिक युआनजुं टांग पर एफ़बीआई के खिलाफ गलत बयान जारी करने का आरोप भी लगाया गया है.अमेरिकी वकीलों ने चीनी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक आरोप दाखिल किए हैं.
अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने कहा, टांग पर चीन के एजेंट के तौर पर काम करने, साजिश रचने और एफबीआई पर गलत बयान देने का आपराधिक आरोप लगाया गया है.टांग पर आरोप है कि वे लगातार ई-मेल, इनक्रिप्टेड चैट और दूसरे जरियों से संदेश भेजते रहते थे.साथ ही उनको लगातार एमएसएस यानी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी इंटेलिजेंस अफसर से निर्देश मिलता रहता था.
👉 यह भी पढ़ें:
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
- Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला, अमेरिका का आज्ञाकारी नौकर बता दिया
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- भारत पर अमेरिका का बड़ा दांव: जितनी चाहिए उतनी ऊर्जा देंगे, रुबियो के दौरे से पहले बड़ा ऐलान




