ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने कबूला-भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक के 5 अफसर सहित 11 जवान मारे गए, 78 घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए उसमें भी पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा। अब पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि भारत की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 11 जवान मारे गए, जबकि 78 जवान घायल हुए हैं। इनमें एयर फोर्स के 5 अधिकारी भी शामिल हैं।

पाकिस्तान की मीडिया विंग ने मंगलवार को कबूला कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान आर्मी के अब्दुल रहमान, दिलावर खान, इकरामुल्ला, ख़ालिद, मुहम्मद अदील अकबर, और निसार मारे गए हैं, जबकि पाकिस्तान वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, मुख्य तकनीशियन औरंगजेब, चीफ तकनीशियन नजीब, कॉर्पोरल तकनीशियन फारूक और सीनियर तकनीशियन मुबाशिर की मौत हुई है। पाकिस्तान के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान युसूफ सहित जो पाकिस्तानी वायुसेना के कुल पांच वायुसैनिक मारे गए हैं, वे सभी जकोकाबाद एयरबेस (सिंध प्रांत) में तैनात थे। उस्मान और उसके साथी जेएफ-17 से भारत के खिलाफ फ्लाई करने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान भारत ने शहबाज एयरबेस पर अटैक कर दिया।

👉 यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में आतंकियों के रिश्तेदार

पाकिस्तान किस तरह से आतंकियों को पालता है, ये पूरी दुनिया जानती है। अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन से लेकर तालिबान के बड़े नेता हों या भारत में बेगुनाहों का खून बहाने वाले जैश–ए–मोहम्मद, लश्कर–तैयबा के खूंखार आतंकी, पाकिस्तान इन सबकी पनागगाह रहा है। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद ही कबूल लिया है कि उनका देश आतंकियों से रिश्ता रखता आया है। एक न्यूज चैनल पर दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कबूली। भारत के आतंकवाद को संरक्षण देने के आरोपों पर ख्वाजा आसिफ ने आतंकवादियों से अतीत में रिश्ते रखने की बात स्वीकार की लेकिन कहा कि अब पाकिस्तान ने ये सभी रिश्ते तोड़ दिए हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।