👉 यह भी पढ़ें:
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बड़े समझौते! रक्षा, यूरेनियम, गगनयान और व्यापार पर ऐतिहासिक फैसले, क्या बदल जाएगी इंडो-पैसिफिक की ताकत?
- PM Modi Australia Visit: क्या भारत बनेगा दुनिया का नया भरोसेमंद पार्टनर? ऊर्जा संकट के बीच मेलबर्न से पीएम मोदी का बड़ा संदेश
- PM Modi Gets Indonesia’s Highest Civilian Award: इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna’, भारत के लिए ऐतिहासिक सम्मान
0:00 left
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड में थे। यहां उन्होंने मुखवा में मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद हर्षिल में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये भूमि की ये देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत–प्रोत है। चारधाम और अनंत तीर्थों का आशीर्वाद है। मैं मानता हूं कि मां गंगा के आशीर्वाद से मैं काशी तक पहुंचा हूं और सांसद के रूप में काशी की सेवा कर रहा हूं। मैंने कहा भी था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है। कुछ महीने पहले मुझे ये अनुभूति हुई कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। ये उनका स्नेह ही है कि आज मैं उनके मायके मुखवा गांव आया हूं?
पीएम मोदी ने सबसे पहले उत्तराखंड के माणा गांव में हुए हिमस्खलन में हुई मजदूरों की मौतों पर शोक जाहिर किया। उन्होंने कहा माणा में जो हादसा हुआ है उसके प्रति दुख व्यक्त करता हूं। मैं हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके बाद पीएम मोदी ने उत्तराखंड की अपनी पुरानी यात्राओं को याद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में कोई भी सीजन ऑफ सीजन नहीं होना चाहिए। यहां हमेशा टूरिज्म ऑन रहना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले जब मैं बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए गया था, मैं बोल पड़ा था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा, वो शब्द मेरे थे, भाव मेरे थे, लेकिन उसके पीछे की शक्ति स्वयं बाबा केदारनाथ ने दी थी। बाबा केदार के आशीर्वाद से वो शब्द, वो भाव, सच्चाई और हकीकत में बदल रहे हैं। ये दशक उत्तराखंड का बन रहा है। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार मिलकर काम कर रही है। केंद्रीय कैबिनेट ने केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। केदारनाथ रोपवे बनने के बाद जो यात्रा 8-9 घंटे में पूरी होती थी, वह महज 30 मिनट में पूरी हो जाएगी।



