👉 यह भी पढ़ें:
- Monsoon Alert: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- उत्तर भारत में बारिश का कहर! उत्तराखंड में भूस्खलन से मौतें, हिमाचल-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- सोनमर्ग में बादल फटा: सड़कों पर मलबा और कीचड़, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
- Chamoli के टनल में अचानक घुसा पानी और मलबा, 19 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; सरकार ने देश में घोषित किया आपातकाल
0:00 left
चमोली के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, कई घरों और वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा से नुकसान का सिलसिला जारी है। शुक्रवार आधी रात के बाद चमोली जिले के थराली कस्बे में बादल फटने से एसडीएम आवास, तहसील परिसर और कई घरों में मलबा घुस गया। वहीं एक युवती मलबे में दब गई

भारी नुकसान
तहसील मुख्यालय थराली बाजार के केदारबगढ़, राडिबगढ़ और चेपड़ों में सबसे अधिक नुकसान बताया जा रहा है। मलबे में दबने से कई वाहनों को भी क्षति पहुंची है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने थराली तहसील के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया।
घटना का समय और स्थिति
जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, रात करीब एक बजे तेज बारिश के बीच बादल फटा। पानी और मलबे का तेज प्रवाह कई आवासीय भवनों में घुस गया और सड़कों को तालाब में बदल दिया। यहां तक कि एसडीएम आवास और तहसील परिसर भी मलबे से भर गए।
वाहन और घर क्षतिग्रस्त
तहसील परिसर में खड़े कई वाहन मलबे में दब गए। पास के सागवाड़ा गांव में एक युवती मलबे में दब गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
बाजार और प्रशासनिक ढांचे को नुकसान
एसडीएम आवास की दीवार टूट गई और थराली बाजार से 20 से 40 मीटर पहले की कई दुकानें बह गईं।
प्रशासन की कार्रवाई
पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं।



