👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
0:00 left
नई दिल्ली। दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी हो गई है। सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे ताकतवर है। इसे रखने वाले लोग दुनिया के 195 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। भारत पांच अंक नीचे लुढ़ककर 85 वें नंबर पर आ गया है। इस पासपोर्ट के सहारे आप 57 देशो में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
संस्था हेनले एंड पार्टनर्स ने साल 2025 की पहले छह महीने के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग प्रकाशित की है। यह इंडेक्स इस आधार पर पासपोर्ट की रैंकिंग तैयार करता है कि उस पासपोर्ट को रखने वाले बिना किसी वीजा के कितने देशों में जा सकते हैं। इस इंडेक्स के अनुसार सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है, जिसे रखने वाले लोग दुनिया के 195 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। सिंगापुर के बाद जापान दूसरे नंबर पर है। जापानी पासपोर्ट के जरिए लोगों को 193 देशों की वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। वहीं, जापान के बाद दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और फिनलैंड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं। इन देशों के पासपोर्ट पर 192 देशों में वीजा फ्री प्रवेश किया जा सकता है।आस्ट्रिया, आयरलैंड, डेनमार्क, लक्जमबर्ग, नॉर्वे, स्वीडन और नीदरलैंड के पास दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर पासपोर्ट है। ये 191 देश में वीजा फ्री एंट्री दे सकते हैं। 190 देशों में फ्री एंट्री के साथ न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, स्विटजरलैंड, ब्रिटेन और बेल्जियम के पास पांचवां ताकतवर पासपोर्ट है।
103 नंबर पर है पाकिस्तान
पाकिस्तान का पासपोर्ट एक बार फिर से सबसे कमजोर साबित हुआ है। इसे 103 वां स्थान प्राप्त हुआ है और इस पासपोर्ट के सहारे 33 देशों की वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। अफ्रीकी देश सोमालिया, फिलिस्तीन, नेपाल और बांग्लादेश की रैंकिंग पाकिस्तान से ऊपर है। सोमालिया का पासपोर्ट 102वें नंबर पर है। भारत पिछले साल के मुकाबले पांच रैंक नीचे आकर 85वें नंबर पर है। इसके जरिए 57 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है।



